Never give up motivational speech in hindi for mental strength
दोस्तों, जीवन कोई आसान रास्ता नहीं है। यह चुनौतियों से भरा एक ऐसा सफर है जहाँ हर कदम पर परीक्षा होती है। कभी डर, कभी असफलता और कभी हालात हमें तोड़ने की कोशिश करते हैं। यह never give up motivational speech उन सभी लोगों के mental strength लिए है जो जीवन की कठिन घड़ियों में हिम्मत खो चुके हैं और फिर से खुद को मानसिक रुप से मजबूत (mentally strong) बनाना चाहते हैं।
जीवन चुनौतियों का सागर क्यों है?
दोस्तों अगर आपने कभी नाव में बैठकर यात्रा किया होगा तो आपने तीन तरह के लोगों को देखा होगा। एक तरह के लोग वे होते हैं, जो नदी या सागर में उठती लहरों को देखकर नाव में बैठते ही नहीं है। दूसरी तरह के लोग वे होते हैं, जो डरते-डरते नाव में तो बैठ जाते हैं, परंतु वे जैसे तैसे थरथराते हुए सफर को पूरा करते हैं, और तीसरे प्रकार के लोग वे होते हैं, जो उस सफर को इंजॉय करते हैं, जो उस सफर का मजा लेते हैं। अब मैं आपसे पूछता हूं कि आप किस तरह के लोगों में आते हैं।
दोस्तों यह never give up motivational speech मैंने खास विशेषकर उन लोग लिए लिखा है, जो पहली और दूसरी कैटगरी में आते हैं क्योंकि कुछ दिनों पहले सुना था कि दिल्ली में एक युवक ने छत से नीचे कूद कर सुसाइड कर ली। क्योंकि वह बारहवीं के एक्जाम में फेल हो गया था, जबकि उसके पास चांस था कि अगले साल फिर से और अधिक मेहनत करके एक्जाम में पास हो सकता था। फिर भी उसने केवल डर कर इतना बड़ा कदम उठा लिया। यानी उसने अपने जीवन की चुनौतियों का सामना करने के बजाए डर कर भागना ही उचित समझा। अभी हमारे बीच कई ऐसे लोग होंगे, जो अपने वर्तमान और भविष्य के बारे में ये सोच कर चिंतित हो रहे होंगे कि अगर ऐसा हो गया तो क्या होगा, वैसा हो गया तो क्या होगा।
खुद का भविष्य कैसे जाने, बिना ज्योतिषी के। how do you know your future hindi
आत्महत्या समाधान नहीं, संघर्ष ही रास्ता है
ऐसे लोगों से हम तीन बातें कहना चाहते हैं।
- पहली बात, जो लोग ऐसा सोचते हैं कि सुसाइड कर लेने से उन्हें जीवन के दुखों से मुक्ति मिल जाएगी। ये उनकी बहुत बड़ी गलतफहमी है। क्योंकि आत्महत्या कर लेने से जीवन चक्र से मुक्ति नहीं मिल जायेगी। आत्महत्या करने वाले मनुष्य को फिर उसी सागर के किनारे लौट कर आना पड़ेगा। अर्थात फिर फिर उसी जगह से शुरुआत करनी पड़ेगी क्योंकि मैंने पहले भी बताया है कि मनुष्य को जीवन रूपी सागर को हर हाल में पार करना ही होगा। चाहे उसके लिए उन्हें हजारों जन्म क्यों न लेने पड़े। इसलिए चुनौतियों से डर कर भागने से अच्छा है कि उन चुनौतियों का सामना किया जाए।
- दुुुुसरी बात दुनिया में शायद ही कोई इंसान होगा, जिसकी जिंदगी में दुःख, दर्द, मुश्किलें, और परेशानियां नहीं होंगी। आपके आसपास बहुत सारे लोग ऐसे भी होंगे। जो आपसे भी ज्यादा मुश्किल हालात से गुजर रहे होंगे। जो अपने जीवन में आपसे भी ज्यादा दुख और मुसीबत का सामना कर रहे होंगे। आप हमेशा अपने ही दुखों और चिंताओं में उलझे रहते होंगे इसलिए आपका ध्यान कभी उनकी तरफ नहीं गया होगा। दुनिया में लाखों ऐसे लोग हैं, जिनके पास खाने को भोजन नहीं है, सर छुपाने के लिए छत नहीं है और पहनने के लिए ठीक से कपड़े नहीं है। लाखों बेरोजगार लोग हैं, जो नौकरी के लिए संघर्षरत हैं। लाखों लोग गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और निरोग होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फिर भी उनके अंदर जीने की उम्मीद जिंदा है। क्योंकि उनको उम्मीद है कि कभी ना कभी हालात बेहतर होंगे। वह जानते हैं कि संघर्ष की जीवन है।
- तीसरी बात,हम सभी जानते है कि मृत्यु इस सृष्टि का एकमात्र सत्य है। हम सभी को एक ना एक दिन मरना ही है, फिर मृत्यु से डर कैसा। अब शायद आप यही सोचेंगे कि कहने और करने में बहुत फर्क होता है। जिस इंसान के ऊपर मुसीबत आती है,उसका दर्द सिर्फ वही जानता है तो ठीक है मैं इस बात को मानता हूं, लेकिन जब हमारे पास दो ऑप्शन हो, ‘लड़ो या मरो’ तो फिर हम लड़कर क्यों न मरें। हम लड़ने से पहले ही चुनौतियों के सामने घुटने क्यों टेकें।
जीवन और मृत्यु क्या है | secret of life and death
शारीरिक और मानसिक मजबूती क्यों जरूरी है?

ये सच हैं कि कुछ लोग शारीरिक और मानसिक रूप से इतने सक्षम नहीं होते इसलिए वे अत्याधिक विषम परिस्थितियों में टुट जाते है। परंतु ऐसी बात भी नहीं है कि जो लोग कमजोर हैं वे खुद को मजबूत नहीं बना सकते। कोई भी बच्चा अपने मां के पेट से हौसला और ताकत लेकर पैदा नहीं होता। बल्कि वह इस दुनिया में ही वह खुद में ताकत और हिम्मत पैदा करता है। वह बच्चा धीरे-धीरे खुद में बदलाव करके खुद को मजबूत और बेहतर बनाता है।
कहने का तात्पर्य यह है कि दुनिया का कोई भी इंसान अगर चाहे तो खुद में अपनी इच्छा अनुसार बदलाव करने में सक्षम है। अगर आपको लगता है कि आप शारीरिक रूप से कमजोर हैं तो जंक फ़ूड, तम्बाकू,पान मसाला, और शराब जैसी हानिकारक वस्तुओं का सेवन करने के बजाए, सेब, अनार, केला, संतरे जैसे ताजे फलों और हरी सब्ज़ियां- दुध, अंडे, घी, पनीर जैसे पौष्टिक और शक्तिवर्धक खाद्य पदार्थों का सेवन कीजिए। रोजाना कसरत कीजिए, योगा किजिए, दौड़ लगाइए। अगर आप मानसिक रूप से कमजोर हैं तो meditation कीजिए। Self development वाली बुक्स पढ़िए। Self improvement के लिए ऑडियोबुक सुनिए। यूट्यूब पर मोटिवेशनल वीडियो देखिए। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाइए। अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा किजिए क्योंकि जीवन की कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए आपका स्वस्थ और फिट रहना अति आवश्यक है।
हमेशा स्वस्थ और फिट रहने के 7 बेहतरीन उपाय | how to stay fit and healthy
जीवन से सीखा गया सबसे बड़ा सबक
दोस्तों यह बातें हम इसलिए नहीं कह रहे हैं कि हम बहुत बड़े ज्ञानी और बहुत बड़े बहादुर हैं बल्कि हम इसलिए कह रहे हैं कि हमने भी अपने जिंदगी में काफी मुश्किल वक्त देखे हैं। हमारे मन में भी कई बार आत्महत्या का ख्याल आया था। लेकिन हमने मरना नहीं लड़ना चुना इसलिए आज हम आपसे बात कर रहे हैं। हमने आपसे किताबी बातें नहीं बता रहे हैं बल्कि यह हमारे जीवन के संघर्षों का निचोड़ है। यह हमारे अभी तक के संपूर्ण जीवन का अनुभव है। मैं अनुभव किया है, कि कोई भी इंसान अगर चाहे तो अपने आप को और अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। लेकिन यह लड़ने से होगा, डरने से नहीं।
what is meaning of life| आपके जीवन का क्या अर्थ है ?
बुरे वक्त में उम्मीद कैसे बनाए रखें
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको यहीं संदेश देना चाहते है कि आपके जीवन में चाहे कितनी ही मुश्किल घड़ी क्यों ना आ जाए। चाहे कितना भी बुरा वक्त क्यों ना आ जाए। कभी निराश मत होना, कभी हिम्मत मत हारना (never give up) और अगर हारना भी तो बहादुरों की तरह लड़कर हारना, कायरों की तरह आत्महत्या मत करना। कभी उम्मीद का दामन ना छोड़ें और हां एक बात हमेशा याद रखना। अगर आपके जीवन में कभी ऐसा वक्त आ जाए कि आपको कोई रास्ता दिखाई ना दे,हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा नज़र आए तो जल्दीबाजी में कोई फैसला मत करना, give up मत करना। थोड़ा सब्र रखना, थोड़ा इंतजार करना क्योंकि दुखों का कोहरा चाहे कितना भी घना हो। सूरज की किरणों को निकालने से नहीं रोक सकती। आप बस हौसला रखना, ईश्वर पर विश्वास रखना। खुद पर विश्वास रखना। आप देखेंगे कि उम्मीद की एक किरण अंधेरे को चीरते हुए धीरे-धीरे आपकी तरफ बढ़ रहीं हैं। और हां ये कोई फिल्मी डायलॉग नहीं है,ये मेरा आजमाया हुआ नुस्खा है और ये 100% काम भी करता है।
मानव जीवन का उद्देश्य क्या हैं | क्या है जीवन का अर्थ
तो दोस्तो, यह never give up motivational speech आपको कैसी लगी। कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने सोशल मीडिया ग्रुप्स में जरूर शेयर करें। हमारे साथ जुड़ने के लिए हमें Facebook, Instagram pintrest linkedin पर फॉलो करें और life changing motivational videos देखने के लिये हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।