लगातार थकान क्यों होती है? जानिए 12 गंभीर कारण और तुरंत इलाज के आसान उपाय

कल मेरा एक दोस्त जो मेरे साथ काम करता है। मुझसे कह रहा था, यार… मुझे

“लगातार थकान क्यों महसूस होती है?”
“ज्यादा मेहनत भी नहीं किया फिर भी शरीर थका हुआ लगता है”

“सुबह उठते ही कमजोरी महसूस होती है”
“पूरे दिन शरीर में एनर्जी नहीं रहती”

मैंने उसे उचित सलाह दी फिर सोचा क्यों ना अपने पाठकों के साथ भी इसे शेयर किया जाये क्योंकि और भी बहुत सारे लोगों को यह समस्या हो सकती है। तो अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह लेख आपके लिए बहुत ज़रूरी है। इस पोस्ट में हम जानेंगे:

  • लगातार थकान क्यों होती है?
  • लगातार थकान के कारण
  • कमजोरी महसूस होने के पीछे की बीमारियाँ
  • Vitamin deficiency से जुड़ी सच्चाई
  • Chronic Fatigue Syndrome क्या है
  • थकान का इलाज और घरेलू उपाय
  • डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए

Table of Contents

लगातार थकान क्यों होती है?

कभी-कभी लगता है कि थकान सामान्य है, लेकिन जब:

  • नींद लेने के बाद भी थकान बनी रहे
  • शरीर में हर समय कमजोरी महसूस हो
  • काम करने का मन न करे
  • दिमाग भारी लगे
  • छोटी मेहनत में भी सांस फूल जाए

तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है।

इसी को मेडिकल भाषा में कभी-कभी Chronic Fatigue या Chronic Fatigue Syndrome कहा जाता है। यह क्यों होता है। आइये इसके कारणों के बारे में जानते हैं।


लगातार थकान के 12 प्रमुख कारण (Medical + Lifestyle दोनों)

1. Vitamin D की कमी (Vitamin D Deficiency Symptoms)

हमारे भारत में सबसे ज्यादा लोगों में Vitamin D की कमी पाई जाती है। इसके लक्षण हैं:

2. Vitamin B12 की कमी

Vitamin B12 deficiency के कारण:

  • हाथ-पैरों में झनझनाहट
  • चक्कर आना
  • दिमाग का कमजोर होना
  • लगातार कमजोरी महसूस होना

3. आयरन की कमी (Low Hemoglobin Symptoms)

खासकर महिलाओं में यह बहुत आम समस्या है। लक्षण:

  • चेहरा पीला पड़ना
  • सांस फूलना
  • सिर दर्द
  • हर समय थकान

4. थायरॉइड की समस्या (Thyroid Symptoms)

Thyroid imbalance होने पर:

  • वजन अचानक बढ़ना या घटना
  • ठंड या गर्मी ज्यादा लगना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • सुस्ती और थकान

5. नींद की कमी (Sleep Disorder)

अगर आप रोज़ 6–8 घंटे की गहरी नींद नहीं लेते, तो शरीर को रिचार्ज होने का समय नहीं मिल पाता। इसलिए भी दिनभर थकान सी महसूस हो सकती है।

6. मोबाइल और स्क्रीन की लत

आजकल लोगों में मोबाइल की ऐसी लत लगी है कि लोग मोबाइल के साथ ही सोते हैं और मोबाइल के साथ ही उठते हैं। सोने से पहले मोबाइल चलाने से मेलाटोनिन हार्मोन बिगड़ता है, जिससे नींद खराब होती है, नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाती और अगला दिन थकान भरा होता है।

7. डिहाइड्रेशन (Body Dehydration)

शरीर में पानी की कमी भी लगातार थकान की एक बड़ी वजह‌ हो सकती है:

  • सिर भारी लगना
  • कमजोरी
  • मांसपेशियों में खिंचाव

8. स्ट्रेस और चिंता

मेंटल स्ट्रेस शरीर की एनर्जी को अंदर से खा जाता है। मेंटल स्ट्रेस मस्तिष्क को थका देता है और मानसिक थकान और शारीरिक थकान दोनों एक दूसरे से जुड़ी होती है। इसे लोग समझ नहीं पाते, लेकिन यह भी थकान का एक बड़ा कारण है।

जीवन में हमेशा खुश रहने के 10 सबसे आसान तरीके

9. गलत खान-पान

ज्यादा जंक फूड, शुगर और प्रोसेस्ड फूड शरीर को पोषण नहीं देता। बल्कि आपके शरीर आपके पाचन तंत्र को भी पूरी तरह से अस्त- व्यस्त कर देता है। जिसके कारण शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

10. फिजिकल एक्टिविटी की कमी

जो लोग बिल्कुल एक्सरसाइज़ नहीं करते, उनके शरीर की एनर्जी धीरे-धीरे कम होने लगती है। जिसकी वजह से थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है।

11. डायबिटीज़ (High Blood Sugar)

ब्लड शुगर बढ़ने पर:

  • सुस्ती
  • बार-बार नींद आना
  • कमजोरी

12. Chronic Fatigue Syndrome (CFS)

यह एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें व्यक्ति महीनों तक बिना किसी भारी काम के भी अत्यधिक थकान महसूस करता है।


लगातार थकान के लक्षण (Fatigue Symptoms in Hindi)

अगर ये लक्षण लगातार बने रहें तो सावधान हो जाएं:

  • सुबह उठते ही थकान महसूस होना
  • छोटी मेहनत में भी थक जाना
  • दिमाग भारी रहना
  • चिड़चिड़ापन
  • ध्यान केंद्रित न कर पाना
  • नींद लेने के बाद भी फ्रेश महसूस न होना
  • मांसपेशियों में दर्द

थकान का इलाज – Natural और Medical दोनों तरीके

1. संतुलित आहार लें

डाइट में शामिल करें:

  • हरी सब्जियाँ
  • फल (केला, सेब, अनार)
  • दूध और दही
  • अंडा या दाल
  • सूखे मेवे (बादाम, किशमिश)

2. रोज़ 20–30 मिनट धूप लें

Vitamin D naturally बढ़ाने का यह सबसे सस्ता और असरदार तरीका।

3. 7–8 घंटे की गहरी नींद

सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल बंद कर दें।

4. रोज़ हल्की एक्सरसाइज़ या वॉक

रोजाना एक्सरसाइज करें। अगर एक्सरसाइज नहीं करते तो 20 मिनट की वॉक भी शरीर की एनर्जी वापस ला सकती है।

5. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं

दिन में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं।

6. मेडिकल टेस्ट कराएं

अगर थकान लंबे समय तक बनी रहे तो ये टेस्ट जरूर कराएं:

  • Vitamin D Test
  • Vitamin B12 Test
  • Thyroid Profile
  • Hemoglobin Test
  • Blood Sugar Test

डॉक्टर को कब दिखाना जरूरी है?

अगर:

  • 3–4 हफ्तों से लगातार थकान बनी हुई है
  • वजन तेजी से घट या बढ़ रहा है
  • सांस फूलती है
  • दिल की धड़कन तेज रहती है
  • डिप्रेशन जैसा महसूस होता है

तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


सबसे बड़ी गलतफहमी: लगातार थकान को हल्के में मत लो

अधिकतर लोग सोचते हैं कि:

“थोड़ी कमजोरी ही तो है” अपने आप ठीक हो जाएगी।

लेकिन यही छोटी कमजोरी आगे चलकर बड़ी बीमारी का संकेत बन सकती है। इसलिए शरीर के संकेतों को समझना बहुत जरूरी है।


निष्कर्ष (Conclusion)

लगातार थकान होना कोई सामान्य बात नहीं है। इसके पीछे Vitamin deficiency, Thyroid, Stress, Sleep disorder, Diabetes, Low Hemoglobin जैसी कई वजहें हो सकती हैं।

अगर आप समय रहते अपनी लाइफस्टाइल सुधार लें, सही खानपान अपनाएं और जरूरत पड़ने पर टेस्ट करा लें, तो इस समस्या से पूरी तरह बचा जा सकता है।

Life Insurance (जीवन बीमा) करवाना क्यों जरूरी है? – बिल्कुल आसान भाषा में समझिए

थकान से संबंधित FAQ

Q1. लगातार थकान क्यों बनी रहती है?

लगातार थकान Vitamin deficiency, नींद की कमी, स्ट्रेस, थायरॉइड, लो हीमोग्लोबिन या डायबिटीज़ के कारण हो सकती है।

Q2. क्या Vitamin D की कमी से थकान होती है?

हाँ, Vitamin D deficiency से शरीर में भारीपन, कमजोरी और लगातार थकान हो सकती है।

Q3. कमजोरी और थकान के लिए कौन सा टेस्ट कराना चाहिए?

Vitamin D, Vitamin B12, Hemoglobin, Thyroid Profile और Blood Sugar टेस्ट उपयोगी होते हैं।

Q4. थकान दूर करने का सबसे आसान घरेलू उपाय क्या है?

सही नींद, धूप लेना, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और रोज़ हल्की वॉक सबसे असरदार उपाय हैं।

यह भी पढ़ें:

स्लीप पैरालिसिस क्या है? कारण, लक्षण और इलाज (पूरी जानकारी हिंदी में)

हमेशा स्वस्थ और फिट रहने के 7 बेहतरीन उपाय | how to stay fit and healthy

तो दोस्तों, अगर यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा हो, तो इसे दूसरों के साथ ज़रूर साझा करें — ताकि जो लोग आज भी इसे भूत-प्रेत समझते हैं, वे सच्चाई जान सकें। हमारे साथ जुड़ने के लिए हमें Facebook, Instagram pintrest linkedin पर फॉलो करें और  life changing motivational videos देखने के लिये हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment