नशा मुक्ति पर सुविचार | देश को बर्बाद करती युवाओं में नशे की लत

 नशा मुक्ति पर सुविचार |nasha Mukti par suvichar

nasha Mukti par suvichar, Nashe ki lat,
 Nashe ki lat

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में बताया है कि नशे की लत कैसे आपकी जिंदगी को, आपके परिवार को और आपके देश को बर्बाद कर रही है। इसमें हमने ये भी बताया है कि नशा करने से कितने नुकसान होते हैं और आप नशा से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।‌‌ तो आशा करता हूं आप नशे पर हमारे सुविचारों से प्रेरित होकर नशे की लत जरूर छोड़ देंगे।

नशे के नुकसान

ज हमारे देश में प्रतिदिन ₹300 कमाने वाले मजदूर से लेकर दस हजार रुपए प्रतिदिन कमाने वाले करीब 28 करोड़ लोग शराब, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, गांजा, भांग, चरस, अफीम और ड्रग्स जैसी नशीली चीजों का सेवन करते हैं।‌ और सबसे चिंता की बात यह है कि महिलाओं के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी तेजी से इस नशें का शिकार होते जा रहे हैं। नशा करने वाले ये लोग प्रतिदिन ₹10 से लेकर ₹100 तक इन नशीली चीजों पर खर्च कर देते हैं।
लेकिन रूकिए यह खर्च केवल गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का है। इसके अतिरिक्त लाखों लोग ऐसे भी हैं जो रोजाना 500 से लेकर ₹5000 तक नशे में उड़ा देते हैं। यदि नशा करने वाले सभी लोगों का औसत खर्च केवल ₹100 प्रतिदिन के हिसाब से निकाल लिया जाए तो 1 दिन का खर्च 28 सौ करोड़ बनता है और इस हिसाब से यदि 1 साल का खर्च निकाला जाए तो 10 लाख 22 हजार करोड़ रुपए होता है। जो कि हमारे देश के रक्षा बजट से भी ज्यादा है।
फिर नशे की वजह से जो बीमारियां होती है, जो अपराध और दुर्घटनाएं होती है, जो प्रदूषण और गंदगी फैलती है। उससे होने वाले नुकसान को भी यदि मिला लें तो इनका खर्च भी लगभग उतना ही बनता है। इसके अलावा नशे की हालत में जो घरेलू क्लेश और लड़ाई झगड़े होते हैं वह अलग। और इसके बदले में मिलता क्या है, बस बर्बादी ही बर्बादी।
अब आप जरा सोचिए कि यदि इन पैसों को शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव विकास पर खर्च किया गया होता तो आज हमारा देश जो कि एक गरीब और पिछड़ा देश माना जाता है। कहां से कहां तक पहुंच गया होता। खैर आइये आपको और आगे लेकर चलते हैं। (गरीबी का मूल कारण क्या है)

नशे के दुष्परिणाम

  world health organisation की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवर्ष 35 से 40 लाख लोग इन मादक पदार्थों के कारण असमय मौत के मुंह में समा जाते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप प्रतिवर्ष लाखों हंसते-खेलते परिवार पूरी तरह से तबाह हो जाते हैं।
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि इन्हीं परिवारों के मासूम बच्चे बड़े होकर पूरे समाज के लिए चिंता का सबब बन जाते हैं। क्योंकि उचित शिक्षा और अच्छे माहौल के अभाव में वे या तो सारी जिंदगी से गरीबी से संघर्ष करते हैं या चोरी, डकैती, बलात्कार और आतंकी गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। जिस की रोकथाम में प्रतिवर्ष हजारों जवान शहीद हो जाते हैं। हजारों स्त्रियां विधवा हो जाती है और लाखों बच्चे अनाथ हो जाते हैं और इन सभी चीजों के लिए जिम्मेदार है नशा।

लोग नशा क्यों करते हैं?

 नशा करने वाले इन लोगों से जब पूछा जाता है की आपको नशा क्यों करते हैं, आपको इसमें क्या मिलता है तो उनका जवाब होता है मिलता तो कुछ नहीं बस थोड़ी देर के लिए खुद को भूल जाते हैं। तो ऐसे लोगों से मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर आप खुद को भूलना क्यों चाहते हैं क्या आपको खुद से प्यार नहीं है। क्या आप खुद को पसंद नहीं करते।
बताइए हमारे सारे ऋषि-मुनि और आध्यात्मिक गुरु सदियों से कहते आ रहे हैं कि खुद को जानो। खुद को पहचानो और आप हैं कि खुद को भूलना चाहते हैं यह कैसी मूर्खता है। (क्या आप जानते कि आप कौन हैंं)
वैसे अगर आप खुद को भूल नहीं चाहते हैं तो ईश्वर की भक्ति में डूब जाओ। संगीत में डूब जाओ या किसी के सच्चे प्रेम में डूब जाओ। कम से कम इस दलदल में तो नहीं डूबेगें। याद रखना दोस्तों, नशे की लत एक ऐसा दलदल है कि जो इसमें डूबता है। वह डूबता ही चला जाता है। और इस दलदल में डूबते उतरते वह अपना सारा जीवन बर्बाद कर लेता है।
हम जब भी किसी को नशा करते हुए देखते हैं तो हम उनसे कहते हैं कि यार नशा छोड़ दो यह बहुत बुरी चीज है। लेकिन उनमें से अधिकांश लोगों का यहीं जवाब होता है कि क्या करें भाई हम तो खुद इसे छोड़ना चाहते हैं मगर क्या करें चाह कर भी नहीं छोड़ पाते। नशे के बिना मन बेचैन हो जाता है। दिमाग पागल होने लगता है। तो ऐसे लोगों से हम एक बात कहना चाहेंगे।

नशे की लत से छुटकारा

हम मानते हैं कि एक बार नशा के चंगुल में फंसने के बाद उसमें से निकलना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हमारे देश के लगभग हर जिले में नशा मुक्ति केंद्र मौजूद है। आप चाहे तो वहां पर जाकर डॉक्टर बात कर सकते हैं और जरूरत पड़े तो थेरेपी भी ले सकते हैं। परंतु आप इस तरह हार नहीं मान सकते। आपको बार कोशिश करनी होगी, अपनी इस बुरी आदत से लड़ना होगा तब तक जब तक आप इसे हरा नहीं देते। और हमें पूरा विश्वास है कि आप इसे जरूर हरायेंगे। क्योंकि मनुष्य के इच्छाशक्ति में इतनी शक्ति है कि अगर वह ठान ले तो असंभव को भी संभव बना सकता है।
 हम खुद इस बात का गवाह है। हमने 10 साल की उम्र में प्रतिज्ञा की थी कि जिंदगी में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे। इसलिए आज तक हमने कभी किसी भी नशे को हाथ नहीं लगाया है और ना ही कभी लगाएंगे। इसलिए दोस्तों आपसे भी हमारा यही कहना है कि जितनी जल्दी हो सके। नशे को छोड़ दो वरना यह नशा केवल आपको ही नहीं आपके परिवार, आपके देश सबको बर्बाद कर देगा।
मुझे नाम तो याद नहीं है परंतु किसी महापुरुष ने कहा था कि किसी देश को बर्बाद करना हो तो वहां की युवाओं को नशे की लत लगा दो, वह देश अपने आप बर्बाद हो जाएगा। और शायद आपको इस बात का गुमान भी नहीं होगा कि हमारे देश में भी ऐसी विरोधी ताकतें काम कर रही हैं जो हमारे देश में इन नशीली चीजों की सप्लाई करती है। और हमारे देश का दुर्भाग्य है कि हमारे देश के कुछ भ्रष्ट नेता और अधिकारी चंद उपयोग के लिए इनके साथ मिलकर इस देश की युवा पीढ़ी को बर्बादी की तरफ धकेल रहे हैं। इसीलिए दोस्तों होश में आओ और इस नशे के चंगुल से बाहर निकलो और इसके लिए अगर आपको किसी प्रकार की हेल्प की जरूरत हो तो नीचे कमेंट जरूर करें। हम हमेशा आपकी सेवा में हाजिर हैं।
दोस्तों यदि आपको लगे कि यह आर्टिकल किसी के काम आ सकता है तो इसे कृपया शेयर जरूर करें। और हां अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं तो हमारे साथ Facebook, Instagram, telegram और YouTube के माध्यम से जरूर जुड़े। आशा करता हूं कि आप हमारी बातों को समझेंगे और नशे को हराकर अपने जीवन अपने परिवार और अपने देश को उन्नति और खुशहाली की ओर ले कर जाएंगे।

Leave a Comment