कभी-कभी इंसान की परेशानी बाहर से नहीं, उसके अपने दिमाग के अंदर चल रही लगातार सोच से बढ़ने लगती है। यह परेशानी धीरे-धीरे Stress और Anxiety के रूप में इतनी बढ़ सकती है कि व्यक्ति आराम करते समय भी आराम महसूस नहीं कर पाता। आजकल काम, पैसे, परिवार, रिश्ते और भविष्य की चिंता के कारण तनाव और Anxiety होना काफी आम है। लेकिन जब तनाव या चिंता बार-बार होने लगे और आपकी नींद, काम, पढ़ाई या रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित करने लगे, तब इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
ऐसी स्थिति में तनाव और चिंता से राहत पाने के उपाय करना जरूरी हो जाता है। इसलिए इस लेख में जानेंगे कि Stress और Anxiety कैसे कम करें। इसे हम 10 आसान और practical तरीकों को उदाहरण के साथ समझेंगे।
Stress और Anxiety कैसे कम करें?
आज की जिंदगी में शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसे कभी तनाव या चिंता महसूस न हुई हो।
किसी को नौकरी की चिंता है, किसी को पैसों की। किसी को बच्चों के भविष्य की चिंता है तो कोई रिश्तों को लेकर परेशान है। किसी को अपनी सेहत की चिंता रहती है और कोई ऐसी समस्या को लेकर रात-रात भर सोचता रहता है जिसका समाधान अभी उसके हाथ में ही नहीं है।
कभी-कभी परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि शरीर थका हुआ होने के बावजूद दिमाग शांत नहीं होता।
बिस्तर पर लेटते ही विचार आने लगते हैं—
“अगर ऐसा हो गया तो?”
“कल क्या होगा?”
“मैंने उस समय ऐसा क्यों कहा?”
“अगर मेरा काम नहीं हुआ तो?”
और फिर नींद गायब। सुबह उठने के बाद भी मन भारी।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो सबसे पहले एक बात समझिए—तनाव या चिंता महसूस करना अपने आप में यह साबित नहीं करता कि आपके साथ कोई गंभीर समस्या है। जीवन में तनाव आना सामान्य है। समस्या तब बन सकती है जब चिंता या तनाव लगातार बना रहे और आपकी रोजमर्रा की जिंदगी, नींद, काम, रिश्तों या सामान्य गतिविधियों में बाधा डालने लगे।
तो आखिर Stress और Anxiety कैसे कम करें?
आगे इस लेख में हम इसी सवाल को बहुत आसान भाषा में समझेंगे और जानेंगे कि रोजमर्रा की जिंदगी में तनाव और चिंता को संभालने के लिए कौन-से व्यावहारिक कदम उठाए जा सकते हैं। लेकिन सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आखिर Stress और Anxiety है क्या ?
Stress और Anxiety क्या है?
Stress यानी तनाव क्या है?
जब हमारे सामने कोई मुश्किल परिस्थिति, दबाव या चुनौती आती है, तो हमारा शरीर और दिमाग उसके प्रति प्रतिक्रिया करता है। इसे सामान्य भाषा में तनाव कह सकते हैं।
मान लीजिए आपके ऊपर बहुत जरूरी काम है और उसे पूरा करने के लिए केवल दो दिन बचे हैं।
आपके मन में बार-बार आता है—
“काम समय पर कैसे पूरा होगा?”
यही तनाव हो सकता है।
किसी परीक्षा, नौकरी, आर्थिक समस्या, पारिवारिक विवाद या किसी बड़ी जिम्मेदारी के कारण भी तनाव हो सकता है।
WHO के अनुसार तनाव कठिन परिस्थिति के कारण होने वाली चिंता या मानसिक दबाव की स्थिति है और यह जीवन का सामान्य हिस्सा हो सकता है।
Anxiety यानी चिंता क्या है?
चिंता भी जीवन का सामान्य अनुभव है। लेकिन इसमें कई बार डर या आशंका उस समय भी बनी रहती है जब सामने कोई तत्काल खतरा नहीं होता।
उदाहरण के लिए—
आपको अगले सप्ताह नौकरी का इंटरव्यू देना है। थोड़ा nervous होना सामान्य है।
लेकिन अगर इंटरव्यू अभी कई दिन दूर है और फिर भी आप लगातार यही सोचते रहें कि “अगर मैं असफल हो गया तो, सब कुछ खराब हो जाएगा”, और यह चिंता आपके काम, नींद या रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित करने लगे, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
NIMH के अनुसार सामान्य चिंता और anxiety disorder में महत्वपूर्ण अंतर यह है कि disorder में चिंता लंबे समय तक बनी रह सकती है, नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है और रोजमर्रा की जिंदगी में हस्तक्षेप कर सकती है।
अतीत की बुरी यादों से बाहर निकलने के 4 आसान उपाय
Stress और Anxiety के सामान्य लक्षण क्या हो सकते हैं?
तनाव और चिंता केवल दिमाग में ही महसूस नहीं होते। इनका असर शरीर पर भी पड़ सकता है।
कुछ लोगों में:
- बार-बार चिंता या बेचैनी
- चिड़चिड़ापन
- ध्यान लगाने में परेशानी
- नींद आने में समस्या
- सिरदर्द
- शरीर में तनाव या मांसपेशियों में खिंचाव
- पेट से जुड़ी परेशानी
- थकान
- बेचैनी या लगातार restlessness
जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
लेकिन ध्यान रखें, इनमें से कोई एक लक्षण होने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति को anxiety disorder ही है। इसके पीछे कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं।
Stress और Anxiety कैसे कम करें? 10 आसान तरीके
अब आते हैं सबसे जरूरी सवाल पर Stress और Anxiety कैसे कम करें?
तो आइए अब जानते है, तनाव और चिंता से राहत पाने के 10 आसान और practical तरीके।
नीचे दिए गए तरीके रोजमर्रा के तनाव को संभालने में आपकी मदद कर सकते हैं।
1. पहले यह पता लगाइए कि आपको तनाव किस बात का है
कई बार हम कहते हैं— “मुझे बहुत तनाव है।”
लेकिन जब खुद से पूछा जाए कि “आखिर तनाव किस बात का है?”, तो हमारे पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं होता।
दिमाग में दस अलग-अलग बातें चल रही होती हैं। ऐसे समय में एक कागज निकालिए और लिखिए:
मुझे इस समय सबसे ज्यादा चिंता किस बात की है?
मान लीजिए आपने लिखा— “पैसों की चिंता है।”
अब अगला सवाल: “पैसों को लेकर मेरी सबसे बड़ी समस्या क्या है?”
हो सकता है जवाब आए— “मुझे अगले महीने ₹10,000 की जरूरत है।” अब समस्या थोड़ी स्पष्ट हो गई।
इसके बाद आप सोच सकते हैं कि इसमें से क्या आपके नियंत्रण में है और क्या नहीं।
यही छोटा-सा अभ्यास दिमाग में चल रही उलझन को थोड़ा व्यवस्थित करने में मदद कर सकता है।
अब आपके पास सोचने के लिए एक स्पष्ट लक्ष्य दिशा होगी कि मुझे 10,000 रुपये कैसे मिल सकते है?
अब आप ठंडे दिमाग से इसके लिए प्रयास करना शुरू कर सकते है।
ज्यादा सोचने की आदत खत्म करने के 12 आसान और असरदार तरीके
2. हर समस्या का समाधान आज ही खोजने की कोशिश मत कीजिए
हमारी एक आदत बहुत अजीब है। समस्या आज आती है और हम उसका समाधान अगले पांच साल तक सोचने लगते हैं।
उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति की नौकरी चली गई।
पहला विचार: “अब क्या होगा?” फिर: “अगर दूसरी नौकरी नहीं मिली तो?” फिर: “घर का खर्च कैसे चलेगा?”
फिर: “बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी?” और देखते ही देखते दिमाग वर्तमान की एक समस्या से निकलकर भविष्य की बीस समस्याएं बना देता है।
ऐसे समय में खुद से पूछिए:
“इस समय मैं कौन-सा एक काम कर सकता हूं?”
बस उसी एक काम पर ध्यान दीजिए।
समस्या को टुकड़ों में बांटना, पूरी समस्या को एक साथ ढोने से आसान होता है।
3. अपने विचारों को कागज पर लिखिए
जब दिमाग में बहुत सारे विचार घूमते रहते हैं, तो उन्हें लिखना काफी उपयोगी अभ्यास हो सकता है।
मान लीजिए रात में आपको किसी बात की चिंता हो रही है।
उस समय मोबाइल उठाकर लगातार उसी विषय पर search करने के बजाय एक कागज पर लिखिए:
मुझे चिंता है कि _कहीं मेरी नौकरी ना चली जाए।”
फिर लिखिए: इस समस्या में मेरे नियंत्रण में क्या है?
और: मैं अभी कौन-सा छोटा कदम उठा सकता हूं?
उदाहरण:
“मुझे अपने भविष्य की चिंता है।”
इसके नीचे:
“मैं कल अपने काम से जुड़ी एक नई skill सीखने के लिए 30 मिनट निकालूंगा।”
अगला सवाल लिखे :
अगर सच में नौकरी चली गई तो . . .
ज्यादा से ज्यादा क्या हो जाएगा ?
संभवतः उत्तर होगा :
कुछ दिन इधर-उधर से काम चलना पड़ेगा
फिर कहीं ना कहीं दूसरी नौकरी मिल ही जाएगी
नहीं मिली तो कुछ दिन मजदूरी कर लूँगा
लेकिन इतना तो तय है कि भूखा नहीं मरूँगा।
बस इतना लिखते ही टेंशन खत्म।
इससे चिंता को एक actionable step में बदलने की कोशिश होती है।
Journal लिखना तनाव से निपटने के लिए सुझाई जाने वाली coping techniques में शामिल है।
4. शरीर को बिल्कुल निष्क्रिय मत रखिए
जब तनाव होता है तो हमारा मन अक्सर कहता है— “कुछ करने का मन नहीं कर रहा।”
लेकिन लगातार बैठे रहना और उसी समस्या के बारे में सोचते रहना कई बार आपको उसी विचार के चक्कर में फंसा सकता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार शारीरिक गतिविधि को दिनचर्या में शामिल करें।
जरूरी नहीं कि आप रोज जिम जाएं।
आप:
- पैदल चल सकते हैं
- हल्की exercise कर सकते हैं
- stretching कर सकते हैं
- घर के काम कर सकते हैं
- बाहर कुछ देर टहल सकते हैं
- कोई खेल खेल सकते है
हेल्थ एक्स्पर्ट्स stress/anxiety management में नियमित physical activity को उपयोगी self-care उपायों में शामिल करते हैं।
हमेशा स्वस्थ और फिट रहने के 7 बेहतरीन उपाय
उदाहरण के लिए :
अगर आप पूरे दिन कंप्यूटर पर काम करते हैं और शाम तक दिमाग भारी हो जाता है, तो सीधे बिस्तर पर जाने के बजाय कुछ देर आराम से टहलना आपके लिए एक बेहतर transition हो सकता है।
5. नींद को नजरअंदाज मत कीजिए
कई लोग तनाव कम करने के लिए अपनी नींद को ही सबसे पहले कुर्बान कर देते हैं।
रात में देर तक मोबाइल चलाना, चिंता करना और सुबह जल्दी उठ जाना—फिर अगले दिन थकान और चिड़चिड़ापन।
यह एक खराब cycle बन सकती है।
इसलिए कोशिश करें कि सोने और जागने का समय यथासंभव नियमित रहे।
सोने से पहले:
- काम की उलझनों से थोड़ा break लें
- जरूरत से ज्यादा caffeine से बचें
- मोबाइल का इस्तेमाल कम करने की कोशिश करें
- कमरे को आरामदायक रखें
- दिमाग में चल रही जरूरी बातों को कागज पर लिख दें
- कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें
नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार पर्याप्त नींद और नियमित sleep routine को stress management का हिस्सा है।
स्वस्थ रहने के लिए कितने घंटे सोना चाहिए?
6. हर समय अपने दिमाग को बुरी खबरों से मत भरिए
आज के इंटरनेट क्रांति के दौर में ज्ञान और जानकारी कोई कमी नहीं है। पूरी दुनिया हर जानकारी, हर खबर आपके हाथ में है। बस एक क्लिक में आपके सामने।
सुबह उठते ही news।
फिर social media।
फिर reels।
फिर किसी की समस्या।
फिर किसी की सफलता।
फिर किसी की lifestyle देखकर अपनी जिंदगी से तुलना।
और रात तक दिमाग थक जाता है।
इसका मतलब यह नहीं कि दुनिया की खबरों से पूरी तरह कट जाएं।
बस information की मात्रा पर नियंत्रण रखें।
उदाहरण के लिए अगर आप हर 10 मिनट में फोन उठाकर वही चिंता पैदा करने वाली खबरें देखते हैं, तो खुद से पूछिए:
“क्या मुझे सच में अभी यह जानना जरूरी है?”
अगर जवाब नहीं है, तो फोन नीचे रख देना भी एक अच्छी आदत हो सकती है।
7. अपनी चिंता किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा कीजिए
कई लोग सोचते हैं—
“मैं अपनी परेशानी किसी को क्यों बताऊं? लोग क्या सोचेंगे?”
लेकिन हर समस्या अकेले संभालना जरूरी नहीं है।
किसी भरोसेमंद दोस्त, परिवार के सदस्य या ऐसे व्यक्ति से बात करना जो आपको ध्यान से सुन सके, मददगार हो सकता है।
मान लीजिए आप कई दिनों से किसी आर्थिक या पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान हैं। अगर आप किसी दोस्त या पड़ोसी से अपनी समस्या शेयर करते है तो हो सकता है कि उसके जरिए उस समस्या का कोई समाधान आपको मिल जाए।
हमें तो कई बार अपनी समस्याओं का समाधान अपने पड़ोसियों से ही मिला है। हो सकता है, आपके पास समाधान तुरंत न भी आए, फिर भी किसी से बात करने के बाद आपको हल्का महसूस हो सकता है।
8. हर नकारात्मक विचार को सच मत मानिए
दिमाग में विचार आना और उस विचार का सच होना—दो अलग बातें हैं।
मान लीजिए आपके मन में आया:
“मैं इस काम में जरूर असफल हो जाऊंगा।”
क्या यह वास्तव में तथ्य है? या सिर्फ आपका डर?
इसके बजाय खुद से पूछिए: “मेरे पास असफल होने का क्या प्रमाण है?”
और: “क्या कोई दूसरा परिणाम भी संभव है?”
इसका अर्थ यह नहीं कि हर चीज के बारे में जबरदस्ती positive सोचें।
बल्कि उद्देश्य यह है कि डर को तथ्य समझकर स्वीकार न कर लें।
negetive thoughts को पहचानना और उन्हें challenge करना stress coping का एक तरीका हो सकता है।
9. हर चीज अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश मत कीजिए
यह बात सुनने में छोटी लगती है, लेकिन तनाव कम करने में बहुत काम आ सकती है।
जिंदगी में दो तरह की चीजें होती हैं:
जो आपके नियंत्रण में हैं
जैसे:
- आप कितना काम कर सकते है
- आप किस तरह तैयारी कर सकते है
- आप किससे कैसे व्यवहार कर सकते है
- आप अपनी दिनचर्या कैसे रखते है
जो आपके नियंत्रण में नहीं हैं
जैसे:
- दूसरे लोग क्या सोचेंगे
- मौसम कैसा होगा
- कोई दूसरा व्यक्ति क्या फैसला करेगा
- भविष्य में हर घटना क्या होगी
समस्या तब शुरू होती है जब हम दूसरे हिस्से को भी control करने की कोशिश करते हैं।
एक छोटा उदाहरण
आपने नौकरी के लिए interview दिया।
अब आपका काम था तैयारी करना और interview देना।
इसके बाद interviewer क्या फैसला करेगा, वह पूरी तरह आपके हाथ में नहीं है।
इसलिए बार-बार यही सोचते रहना—
“मुझे select करेंगे या नहीं?”
आपका तनाव बढ़ाएगा, लेकिन फैसला नहीं बदलेगा।
गीता में कृष्ण भी यहीं बात कहते है – कर्म करना तुम्हारे हाथ में है लेकिन उसका फल क्या होगा यह तुम्हारे हाथ में नहीं है ।
10. जरूरत पड़ने पर professional help लेने में शर्म न करें
यह सबसे जरूरी बातों में से एक है।
अगर तनाव या चिंता कुछ दिनों की परेशानी है और आप सामान्य रूप से अपनी जिंदगी चला पा रहे हैं, तो ऊपर बताए गए self-care तरीकों से आपको coping में मदद मिल सकती है।
लेकिन अगर:
- चिंता लगातार बनी रहती है
- नींद और रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है
- आप काम या लोगों से बचने लगे हैं
- चिंता को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल हो रहा है
- लक्षण लंबे समय तक बने हुए हैं
- आपकी पढ़ाई, नौकरी, परिवार या रिश्तों पर असर पड़ रहा है
तो इसे नजरअंदाज मत कीजिए।
ऐसी स्थिति में डॉक्टर या mental-health professional से बात करना उचित है। Anxiety disorders के लिए psychotherapy जैसी evidence-based treatments उपलब्ध हैं और कुछ लोगों को medication की भी जरूरत पड़ सकती है।
जैसे शरीर में लगातार दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह लेते हैं, वैसे ही लगातार मानसिक परेशानी होने पर professional help लेना भी सामान्य स्वास्थ्य देखभाल का हिस्सा है।
रात में Stress और Anxiety कैसे कम करें?
बहुत से लोगों को दिन में काम करते समय उतनी परेशानी नहीं होती, लेकिन जैसे ही रात में बिस्तर पर जाते हैं, दिमाग चालू हो जाता है।
“कल क्या होगा?”
“उसने ऐसा क्यों कहा?”
“अगर मेरा काम नहीं हुआ तो?”
ऐसे समय एक आसान routine बना सकते हैं।
सोने से पहले:
पहला: अगले दिन के जरूरी काम लिख दें।
दूसरा: जो बात आपके नियंत्रण में नहीं है, उसे फिलहाल छोड़ने की कोशिश करें।
तीसरा: कुछ मिनट धीमी breathing या relaxation exercise करें।
चौथा: फोन को कुछ देर के लिए दूर रखें।
पांचवां: अगर कोई विचार बार-बार आ रहा है तो उसे कागज पर लिख दें।
WHO stress management में relaxation और mindfulness जैसी techniques को भी उपयोगी मानता है।
5 मिनट का एक आसान Stress-Reset अभ्यास
जब आपको लगे कि दिमाग बहुत ज्यादा उलझ गया है, तो एक छोटा अभ्यास कर सकते हैं।
आराम से बैठिए। धीरे-धीरे सांस लीजिए और छोड़िए।
फिर खुद से पूछिए: अभी मुझे किस बात की चिंता है?
फिर: इसमें मेरे नियंत्रण में क्या है?
फिर: मैं अभी कौन-सा छोटा कदम उठा सकता हूं?
बस।
आपको उसी समय अपनी पूरी जिंदगी का समाधान नहीं निकालना है।
अभी सिर्फ अगला सही कदम देखना है।
क्या Stress को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है?
शायद इस सवाल का सबसे ईमानदार जवाब है—जीवन से हर तनाव को पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है।
क्योंकि जब तक जिंदगी है, तब तक जिम्मेदारियां, बदलाव, अनिश्चितता और चुनौतियां भी रहेंगी।
कभी नौकरी का तनाव होगा। कभी पैसों की चिंता। कभी परिवार की समस्या। कभी स्वास्थ्य की चिंता।
इसलिए लक्ष्य यह नहीं होना चाहिए कि “मेरी जिंदगी में कभी stress नहीं आएगा।”
बल्कि लक्ष्य यह होना चाहिए:
“जब तनाव आएगा, तब मैं उसे बेहतर तरीके से संभालना सीखूंगा।”
यही ज्यादा व्यावहारिक सोच है।
क्या केवल Positive Thinking से Anxiety खत्म हो जाती है?
Positive thinking उपयोगी हो सकती है, लेकिन इसे हर मानसिक समस्या का इलाज समझना सही नहीं होगा।
उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति को लगातार anxiety हो रही है और वह रोज खुद से सिर्फ यह कह रहा है—
“सब अच्छा होगा।”
लेकिन उसकी समस्या बनी हुई है, तो केवल यह वाक्य पर्याप्त नहीं हो सकता।
ऐसे व्यक्ति को अपनी दिनचर्या, नींद, stress triggers, social support और जरूरत पड़ने पर professional help पर भी ध्यान देना पड़ सकता है।
Stress और Anxiety में कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?
देखिए, हर चिंता बीमारी नहीं होती। इसलिए Stress और Anxiety को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
लेकिन अगर चिंता या तनाव इतना बढ़ जाए कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगे, तो professional help लेना उचित है।
खासकर अगर आपको लगातार:
- नींद की परेशानी
- अत्यधिक चिंता
- ध्यान लगाने में कठिनाई
- लगातार बेचैनी
- काम करने में परेशानी
- सामाजिक या पारिवारिक जीवन से दूरी
- शरीर में बार-बार तनाव या अन्य परेशान करने वाले लक्षण
महसूस हो रहे हैं, तो किसी qualified healthcare professional से बात करें।
और अगर कभी आपको लगे कि आप खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं या आप तत्काल संकट में हैं, तो अकेले न रहें—तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति के पास जाएं और स्थानीय emergency/mental-health सहायता लें।
निष्कर्ष
देखिए, Stress और Anxiety जिंदगी से पूरी तरह गायब हो जाएं, ऐसा हमेशा संभव नहीं है।
लेकिन हम यह जरूर सीख सकते हैं कि तनाव आने पर उससे कैसे निपटना है।
इसलिए अपनी परेशानी को पहचानिए। जो आपके नियंत्रण में है उस पर ध्यान दीजिए। अपने विचारों को लिखिए।
शारीरिक रूप से सक्रिय रहिए। नींद और दिनचर्या का ध्यान रखिए।
अपने भरोसेमंद लोगों से बात कीजिए। हर नकारात्मक विचार को सच मत मानिए।
और अगर चिंता और तनाव लगातार आपकी जिंदगी को प्रभावित कर रही है, तो professional help लेने से बिल्कुल मत झिझकिए।
तनावमुक्त जीवन जीने के 12 शक्तिशाली सूत्र
life ka doctor की अंतिम सलाह
दोस्तों, आपने देखा होगा कि जाड़े के दिनों में जब चारों तरफ घना कोहरा होता है तो हमें कोई रास्ता दिखाई नहीं देता लेकिन जब हम छोटी सी लाइट जला कर धीरे-धीरे चलना शुरू करते है तो कुछ समय के बाद कोहरा भी गायब हो जाता है और हम अपनी मंजिल तक भी पहुँच जाते है।
इसलिए खुद को दोष देना बंद कीजिए और खुद को दोष देने के बजाय यह सोचिए:
“मैं अभी मुश्किल समय से गुजर रहा हूं और धीरे-धीरे इससे निपटने की कोशिश कर रहा हूं।”
तो दोस्तों ,आशा करते है कि आज का यह लेख आपके लिए काफी helpful साबित होगा। अगर यह लेख आपको उपयोगी लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपके पास हमारे लिए कोई शिकायत या सुझाव हो तो नीचे कमेन्ट में जरूर लिखें ।
नोट : Life Ka Doctor पर हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को समझने के लिए विश्वसनीय स्रोतों का उपयोग किया जाता है। किसी गंभीर या लगातार बनी रहने वाली समस्या में योग्य डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।
आपको सही जानकारी मिले और उसका सही फायदा मिले—यही हमारी कोशिश है।”
ऐसी ही आसान और उपयोगी जानकारी के लिए Life Ka Doctor से जुड़े रहें।
📺 YouTube | 📘 Facebook | 📸 Instagram | 💼 LinkedIn | 📌 Pinterest




