Best Motivational Movies of All Time in Hindi | जिंदगी बदल देने वाली 10 प्रेरणादायक फिल्में

कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं होतीं। कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जो टूटे हुए इंसान को फिर से खड़ा होने की ताकत देती हैं। कुछ फिल्में हमें जीवन का असली अर्थ समझाती हैं, तो कुछ हमारे अंदर उम्मीद, साहस और संघर्ष की आग जला देती हैं। कई बार एक अच्छी फिल्म इंसान के लिए किसी थेरेपी से कम नहीं होती।

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी 10 बेहतरीन मोटिवेशनल फिल्में,(best Motivational Movies of  in  hindi) जो आपकी सोच बदल सकती हैं। अगर आप जीवन में निराश हैं, हार मान चुके हैं या अंदर से टूट चुके हैं, तो ये फिल्में आपके लिए mental therapy से कम नहीं है| ये फिल्में आपके दिल और दिमाग दोनों को नई ऊर्जा देंगी। और मुझे पूरा विश्वास है कि इन फिल्मों को देखने के बाद जीवन के प्रति आपका नजरिया बदल जाएगा क्योंकि हमारी जिंदगी में भी इन फिल्मों की वजह से बहुत बड़ा बदलाव आया है।

ये movies like Therapy क्यों हैं?

आज के समय में तनाव, अकेलापन, असफलता और मानसिक दबाव लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। कई बार इंसान अंदर से इतना टूट जाता है कि उसे समझ ही नहीं आता कि आगे क्या करें। ऐसे समय में कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि इंसान के अंदर फिर से जीने की उम्मीद जगा देती हैं। यही कारण है कि आज दुनियाभर में Motivational Movies को एक तरह की “Life Therapy” माना जाने लगा है।

वैसे तो सभी फिल्मों में एक काल्पनिक नाटक होता है लेकिन इसकी कहानियां हमारी वास्तविक जीवन से संबंधित होती हैं। हां ये बात सच है कि कुछ फ़िल्में अश्लीलता, फुहड़ता और समाजिक बुराईयों को बढ़ावा देती है। लेकिन कुछ फ़िल्में ऐसी होती हैं जो हमें हंसाती है, रूलाती है और जीवन जीना सिखाती है।

कुछ फिल्में हमें संघर्ष करना सिखाती हैं, कुछ उम्मीद देना सिखाती हैं और कुछ जिंदगी को नए नजरिए से देखने की ताकत देती हैं। अगर आप भी जीवन में निराशा, तनाव या हार महसूस कर रहे हैं, तो ये फिल्में आपके सोचने का तरीका बदल सकती हैं।

कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि इंसान के टूटे हुए आत्मविश्वास को दोबारा जिंदा कर देती हैं। यही कारण है कि आज दुनियाभर में motivational movies को mental therapy की तरह देखा जाने लगा है। ये फिल्में stress, anxiety, depression और hopelessness से जूझ रहे लोगों को अंदर से मजबूत बनने की प्रेरणा देती हैं।

Best Motivational Books to Buy in Hindi 2026


Best Motivational Movies of All Time in Hindi

Movie NameMain Lesson
The Pursuit of Happynessकभी हार मत मानो
Swadesदेश और समाज के प्रति जिम्मेदारी
Sultanगिरकर फिर उठना
Anandजिंदगी को खुलकर जीना
PKअंधविश्वास पर सवाल उठाना
Bajrangi Bhaijaanइंसानियत सबसे बड़ा धर्म
Titanicप्यार और इंसानियत की ताकत
The Revenantआखिरी सांस तक संघर्ष
I Am Kalamसपनों की कोई सीमा नहीं
300 Rise of an Empireसाहस और बलिदान

 

10. I Am Kalam

i am kalam movies trailer

अगर आपने कभी गरीबी या हालातों की वजह से अपने सपनों को छोटा समझा है, तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।

यह कहानी एक गरीब बच्चे की है जो भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरित होकर बड़ा इंसान बनना चाहता है। मगर उसके रास्ते में गरीबी की लंबी-चौड़ी  दिवार है। परिस्थितियां उसके खिलाफ होती हैं, लेकिन उसके सपने नहीं टूटते। यह फिल्म आपको बताती हैं कि अगर आपमें सच्ची लगन है तो आपके लिए कुछ भी करना मुश्किल नहीं है। इस फिल्म गरीब और अमीर के बीच की दूरी को भी दर्शाया गया है।

यह फिल्म आपको क्या सिखाती है?

  • बड़े सपने देखना
  • हालातों से लड़ना
  • खुद पर विश्वास करना

09. The Pursuit of Happyness

यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, संघर्ष की जीती-जागती मिसाल है।

फिल्म में एक ऐसा पिता दिखाया गया है जिसके पास रहने के लिए घर तक नहीं होता, लेकिन वह अपने बेटे के भविष्य के लिए हर मुश्किल से लड़ता रहता है। कई रातें रेलवे स्टेशन और सड़क पर बिताने के बाद भी वह हार नहीं मानता।

विल स्मिथ की यह फिल्म आपको सिखाती है कि जिंदगी चाहे जितनी कठिन हो जाए, उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए।

इस फिल्म की सबसे बड़ी सीख

जिंदगी कितनी भी कठिन हो जाए, उम्मीद कभी मत छोड़ो।


08. The Revenant

यह फिल्म इंसान की जिद, हिम्मत और जीवित रहने की इच्छा को दिखाती है।

हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म द रेवेनेंट। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे नायक की है जिसे उसके साथी मरणासन्न अवस्था में दुर्गम और खतरनाक पहाड़ी जंगलों में छोड़ देते हैं। लेकिन वह अपने बुद्धि, कौशल और हिम्मत से मौत से लड़ते हुए वहां से बाहर निकलता है और अपने धोखेबाज साथियों से बदला लेता है। इस फिल्म में जीवन और मौत के बीच के संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म से आपको एक संदेश मिलेगा कि जिंदगी में चाहे कितने भी कठिन हालात आ जाए , हमें आखिरी सांस तक संघर्ष करते रहना चाहिए।

अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है?

यह फिल्म क्यों देखनी चाहिए?

  • Mental Strength बढ़ाने के लिए
  • मुश्किल समय में हार न मानने के लिए
  • Survival mindset समझने के लिए

07. 300: Rise of an Empire

यह फिल्म साहस, वीरता और बलिदान की मिसाल है।

हालीवुड की यह एतिहासिक फिल्म एक राजा और उसके 300 योद्धाओं के शौर्य, साहस और वीरता की कहानी है। जो लाखों हैवानों की सेना से लड़ते हुए शहीद हो जाते हैं। यह फिल्म आपके अंदर जोश, जुनून, पराक्रम और साहस भरने वाली है।

फिल्म की सीख

जीत हमेशा संख्या से नहीं, हौसले से होती है।


06. Anand

राजेश खन्ना की यह फिल्म जिंदगी जीना सिखाती है।

  • इस फिल्म की कहानी एक कैंसर रोगी की है जो यह जानते हुए भी कि वह 6 महीने से ज्यादा जीवित नहीं रह सकता। अपनी जिंदगी के बचे 6 महीनों के एक-एक पलों को इतनी खुशी और जिंदादिली से जीता है कि जितनी लोग 100 बरस में भी नहीं जी पाते|  यह फिल्म आपको जीवन जीने का तरीका सिखाती है। आप कल्पना कीजिए कि एक कैंसर मरीज, जिसे पता है कि उसके पास ज्यादा समय नहीं बचा, फिर भी वह हर पल को खुशी से जीता है और दूसरों के जीवन में भी मुस्कान भर देता है।  यह फिल्म इतनी दर्दनाक है कि दुनिया के कठोरतम आदमी की आंखों से भी आंसू निकाल सकती है। what is meaning of life| आपके जीवन का क्या अर्थ है ?

यह फिल्म क्यों खास है?

  • जिंदगी को सकारात्मक नजरिए से देखना
  • छोटी चीजों में खुशी ढूंढना
  • हर पल की कीमत समझना

05. Titanic

यह मेरे हिसाब से हॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक और बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म के बारे में हम इतना ही कहेंगे ऐसी फिल्में बार-बार नहीं बनती। इस फिल्म का नाम है टाइटेनिक, जो एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म साल 1912 में बनाए गए दुनिया के सबसे बड़े जहाज टाइटैनिक की कहानी है। जो 4 दिनों की यात्रा के बाद 14 अप्रैल1912 को बर्फ की चट्टान से टकराकर डूब गया था। इस दुर्घटना में लगभग 1517 लोग मारे गए थे। इस फिल्म में आपको जिंदगी और मौत के बीच जंग देखने को मिलेगी। जिंदगी में दौलत और शोहरत से भी बड़ी कुछ बातें होती है,यह फिल्म आपको समझायेगी। यह सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि जिंदगी और मौत के बीच इंसानी भावनाओं का संघर्ष है।

टाइटैनिक हादसे पर बनी यह फिल्म हमें बताती है कि पैसा और शोहरत सब कुछ नहीं होते। मुश्किल समय में इंसानियत और प्यार ही सबसे बड़ा सहारा बनते हैं। प्यार के 7 बेशकीमती सूत्र: जान लो जिंदगी भर काम आयेंगे

फिल्म की सीख:

सच्चा प्यार और इंसानियत हर दौलत से बड़ी होती है।


04. Swades

शाहरुख खान की यह फिल्म हर भारतीय के दिल को छू जाती है।

विदेश में सफल जीवन जीने वाला एक वैज्ञानिक जब अपने गांव लौटता है, तो उसे अपने देश की असली समस्याओं का एहसास होता है। इस फिल्म में भारत के ग्रामीण जीवन की गरीबी और मजबूरी को चित्रण किया गया है। यह फिल्म उन लोगों को जरूर देखना चाहिए जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद विदेश जाने की सोचते हैं। इस फिल्म को देखने के बाद आपको अपनी मातृभूमि से प्रेम हो जाएगा

यह फिल्म आपको क्या महसूस कराएगी?

  • अपने देश के प्रति प्यार
  • समाज के लिए कुछ करने की भावना
  • जमीन से जुड़े रहने की सीख

03. Sultan

अगर आप जिंदगी से हार चुके हैं, तो यह फिल्म आपको दोबारा खड़ा कर सकती है।

यह सलमान खान की सबसे जबरदस्त फिल्म है|  अगर आप जिंदगी की कठिनाइयों से हार मान गए हैं तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।यह फिल्म आपको जिंदगी की मुश्किलों से लड़ना सिखा देगी। इस लव स्टोरी फिल्म की जितनी भी तारीफ की जाए कम ही है। इस फिल्म ने ‌हमारी जिंदगी को बदलने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह आपकी जिंदगी भी बदल सकती है।

सुल्तान सिर्फ एक पहलवान की कहानी नहीं, बल्कि गिरकर फिर से उठने की कहानी है। यह सिर्फ Wrestling की फिल्म नहीं, बल्कि जिंदगी में Comeback करने की कहानी है।

फिल्म की सीख:
असली जीत वही है जब इंसान हारने के बाद भी लड़ना नहीं छोड़ता।


02. Bajrangi Bhaijaan

यह फिल्म इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल है।

एक गूंगी पाकिस्तानी बच्ची को उसके परिवार तक पहुंचाने के लिए एक इंसान अपनी जान तक जोखिम में डाल देता है। यह फिल्म आपको बताती है कि इंसानियत का कोई धर्म नहीं होता। यह फिल्म आपके अंदर इंसानियत को जगाने वाली है।

फिल्म का सबसे बड़ा संदेश:
इंसानियत किसी धर्म या सीमा की मोहताज नहीं होती।


01. PK

आमिर खान की जबरदस्त ऐक्टिंग से सजी हुई बेहतरीन फिल्म पीके। जो हमेशा भारत के सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में गिनी जाएगी। यह फिल्म हमारे देश के धार्मिक और सांप्रदायिक अंधविश्वासों पर चोट करती है। इस फिल्म की कहानी एक एलियन की है जिसके स्पेस शटल का रिमोट एक चोर छीन कर भाग जाता है। जिसको ढूंढने के लिए वह भारत के सभी धर्मों की पोल खोल देता है। ‌ आमिर खान की यह फिल्म समाज में फैले अंधविश्वासों और धार्मिक पाखंड पर गहरी चोट करती है। फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ सोचने पर मजबूर करती है कि इंसानियत और सच्चाई सबसे बड़ा धर्म है।

यह फिल्म क्यों देखनी चाहिए?

  • Logical Thinking के लिए
  • Blind Belief को समझने के लिए
  • समाज को नए नजरिए से देखने के लिए

सवाल पूछना गलत नहीं, अंधविश्वास में जीना गलत है।


ये फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं, Life Therapy हैं

दोस्तों, कुछ फिल्में सिर्फ 2-3 घंटे का मनोरंजन देती हैं। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो इंसान की सोच बदल देती हैं।आज दुनियाभर में Motivational और Psychological Movies को Mental Therapy की तरह देखा जाने लगा है।

क्योंकि कई बार एक अच्छी फिल्म:

  • टूटे हुए इंसान को उम्मीद देती है
  • Depression से बाहर निकालती है
  • आत्मविश्वास बढ़ाती है
  • जिंदगी को नए नजरिए से देखने की ताकत देती है

अगर आप Stress, Anxiety, Overthinking या Failure से गुजर रहे हैं, अगर आप अंदर से टूट चुके हैं, जीवन में संघर्ष कर रहे हैं या मोटिवेशन की तलाश में हैं, तो इन फिल्मों को जरूर देखिए। ये फिल्में आपके अंदर नई ऊर्जा भर सकती हैं।


FAQs

दुनिया की सबसे मोटिवेशनल फिल्म कौन सी है?

The Pursuit of Happyness, Swades और Sultan जैसी फिल्में दुनियाभर की सबसे प्रेरणादायक फिल्मों में गिनी जाती हैं।

Depression में कौन सी फिल्म देखनी चाहिए?

The Pursuit of Happyness, Anand और दंगल जैसी फिल्में मानसिक रूप से टूटे हुए लोगों को नई उम्मीद दे सकती हैं।

क्या Motivational Movies जिंदगी बदल सकती हैं?

हाँ, कुछ फिल्में इंसान के सोचने का तरीका बदल सकती हैं और उसे मानसिक रूप से मजबूत बना सकती हैं।

Students के लिए सबसे अच्छी Motivational Movie कौन सी है?

I Am Kalam और 3 Idiots छात्रों के लिए बेहद प्रेरणादायक फिल्में मानी जाती हैं।

क्या फिल्में Mental Therapy की तरह काम कर सकती हैं?

कुछ प्रेरणादायक फिल्में Stress, Anxiety और निराशा से जूझ रहे लोगों को मानसिक रूप से बेहतर महसूस करा सकती हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह थी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मोटिवेशनल फिल्मों की लिस्ट। जो आपको सोच बदल सकती है। उम्मीद है कि यह लिस्ट आपको पसंद आई होगी और इन फिल्मों में से कोई एक फिल्म आपकी जिंदगी में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी। दोस्तों हमें दुख है कि काफी प्रयास करने के बावजूद भी हम इस लिस्ट में भाग मिल्खा भाग, मांझी द माउंटेन मैन, दंगल,  थ्री इडियट, और चक दे इंडिया जैसी कुछ बेहतरीन मोटिवेशनल फिल्मों को शामिल नहीं कर पायें। क्योंकि ये फिल्में भी हमारी लिस्ट में शामिल होने लायक थी| खैर,आपको इनमें से कौन सी फिल्म पसंद है| हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। और यदि यह पोस्ट पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

आप हमें  Facebook, और Instagram, पर फॉलो करें, और हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। धन्यवाद 🙏

Leave a Comment