कहते हैं कि किसी चीज की सही कीमत वही इंसान बता सकता है, जिसके जीवन में कभी उसकी कमी रही हो।
पैसे की कीमत क्या है , उससे पूछिए, जिसने भूखे पेट जागकर रात गुजारी हो।
पैसे की कीमत उससे पूछिए, जिसने एक किलो प्याज खरीदने के लिए पूरे बाजार का चक्कर लगाया हो।
पैसे की कीमत उससे पूछिए, जिसने पैसों की कमी की वजह से अपने कुछ ख्वाबों को अपनी आंखों के सामने मरते हुए देखा हो।
क्योंकि जिसके पास पैसा पर्याप्त मात्रा में मौजूद है, उसके लिए पैसा शायद सिर्फ एक साधन हो सकता है। लेकिन जिस इंसान के पास पैसे की कमी है, उसके लिए पैसा भोजन, इलाज, शिक्षा, सुरक्षा और परिवार के भविष्य से जुड़ा हुआ सवाल बन जाता है।
तो आज के इस लेख मे हम जानेंगे –
पैसे की कीमत क्या है?
जीवन में पैसा क्यों जरूरी है?
इंसान के लिए पैसा क्यों जरूरी है?
ज्यादा पैसा कमाना क्यों जरूरी है
और हमारे देश India में एक गरीब इंसान के लिए पैसे की असली कीमत क्या है? (Value of Money in India) हम इस सवाल को भी समझने की कोशिश करेंगे।
गरीब इंसान के लिए पैसा इतना जरूरी क्यों है?
कुछ बुद्धिजीवी लोग अक्सर यह ज्ञान देते हैं कि “Life में पैसा ही सब कुछ नहीं होता।”
तो आज मैं उनसे कहना चाहता हूं—आप एक सप्ताह बिना पैसों के अपनी जिंदगी खुश रहकर जीकर दिखाइए।
शायद तब आपको समझ आए कि एक गरीब इंसान के लिए पैसा इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है।
हालांकि, यह बात भी पूरी तरह गलत नहीं है कि जीवन में पैसा ही सब कुछ नहीं होता। लेकिन मुझे लगता है कि यह बात अक्सर उन लोगों के लिए कहना आसान होता है, जिनकी बुनियादी जरूरतें पहले से पूरी हो रही हैं।
जिस इंसान के सामने दो वक्त के भोजन की समस्या हो, उसके लिए इन दार्शनिक बातों का महत्व बहुत कम हो जाता है।
क्योंकि एक भूखे इंसान के लिए सबसे पहली जरूरत उसकी भूख होती है।
पैसा और खुशी का क्या संबंध है
एक बार मैंने कहीं पढ़ा था कि पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकतीं। लेकिन यह बात मुझे कई बार सिर्फ किताबी लगती है।
मेरा अनुभव तो यह कहता है कि पैसों से जिंदगी की बहुत सारी ऐसी सुविधाएं और खुशियां हासिल की जा सकती हैं, जिनका सीधा संबंध हमारे जीवन की गुणवत्ता से है।
बिना पैसों के न तो हम अपनी कई बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकते हैं और न ही अपने परिवार के लिए वह जीवन तैयार कर सकते हैं, जिसका हम सपना देखते हैं।
हमारे जीवन की लगभग हर जरूरत किसी न किसी रूप में पैसे से जुड़ी हुई है।
इसलिए मेरे विचार से इंसान की सबसे बड़ी जरूरतों में पैसा भी एक बहुत महत्वपूर्ण जरूरत है।
पैसा हमारे जीवन में उतना ही जरूरी है, जितना किसी कार के लिए पेट्रोल।
हमारे India में तो पैसे की कीमत और भी ज्यादा महसूस होती है, क्योंकि यहां आज भी बहुत से परिवार गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और सीमित संसाधनों के बीच अपना जीवन चला रहे हैं।
अब आपमें से कुछ लोग सोच रहे होंगे कि मैं केवल हवा-हवाई बातें कर रहा हूं।
तो घबराइए मत।
आज मैं आपके लिए भारत के गरीबी की पूरी कहानी लेकर आया हूं।
गरीबी और पैसे की कमी इंसान की जिंदगी को कैसे प्रभावित करती है?
Global Hunger Index जैसे स्रोतों में भारत में भूख और कुपोषण की स्थिति पर चर्चा की जाती है।
2025 की ग्लोबल हंगर इंडेक्स रैंकिंग के 126 देशों में भारत 102 वें नंबर पर है । जो यहाँ की गरीबी, कुपोषण और भुखमरी की गंभीरता को दर्शाता है।
और गरीबी और भोजन की कमी का असर सिर्फ पेट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पूरे परिवार के भविष्य पर पड़ सकता है।
दुनिया के कई हिस्सों में आज भी करोड़ों लोग पर्याप्त भोजन और पोषण की समस्या से जूझ रहे हैं।
हमते भारत में भी गरीबी और कुपोषण एक गंभीर सामाजिक समस्या है।
यहाँ गरीबी की वजह से बहुत से बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। लाखों परिवारों के सामने इलाज कराने की समस्या होती है।
करोड़ों बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है और करोड़ों बच्चों को छोटी उम्र से ही काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
गरीबी के साथ लंबे समय तक रहने के कारण उनमे आर्थिक असुरक्षा मानसिक तनाव, चिंता और निराशा को भी बढ़ाती है। इसलिए वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2026 में भी दुनिया के 147 देशों में भारत 116 वें नंबर पर है।
गरीबी की वजह से यहाँ कई छोटे-छोटे बच्चे ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांगते हुए दिखाई देते हैं।
Stress और Anxiety कैसे कम करें?
हमारे समाज में अक्सर धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों द्वारा कहा जाता है कि पैसा सभी पापों की जड़ है।
लेकिन मेरा सवाल थोड़ा अलग है।
मैं कहता हूं कि कई परिस्थितियों में पैसे की कमी भी इंसान को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर सकती है, जिन्हें वह सामान्य परिस्थितियों में कभी नहीं लेना चाहता।
हमारे समाज में अशिक्षा, भूख, बेरोजगारी, चोरी, बेईमानी और हिंसा जैसी अनेक समस्याओं के पीछे गरीबी और आर्थिक असुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण कारण हो सकती है।
इसका मतलब यह नहीं कि हर अपराध का कारण गरीबी ही है।
लेकिन यह जरूर समझना चाहिए कि जब इंसान के पास अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी करने तक के साधन नहीं होते, तो उसकी जिंदगी बहुत कठिन हो जाती है। जो उसे अनुचित फैसले लेने के लिए विवश कर सकती है ।
पैसा इंसान लिए कितना जरूरी है?
आप खुद समझ सकते हैं कि पैसा आपके लिए कितना जरूरी है।
और अगर आप अभी भी नहीं समझे, तो मैं आपको कुछ उदाहरण देकर समझाता हूं कि पैसा हमारे जीवन में इतना महत्वपूर्ण क्यों है।
अगर आपके पास पर्याप्त मात्रा में पैसा नहीं है, तो अपने शरीर को स्वस्थ रखना भी मुश्किल हो सकता है।
स्वस्थ रहने के लिए शरीर को पौष्टिक भोजन की जरूरत होती है और पौष्टिक भोजन खरीदने के लिए पैसे की।
अगर आपके शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। और जब बीमारी होती है, तो डॉक्टर, जांच और इलाज के लिए भी पैसों की जरूरत पड़ती है।
अगर आपके पास पैसा नहीं है तो आप अपने परिवार और बीवी-बच्चों को वह सुविधाएं नहीं दे पाएंगे, जो आप उन्हें देना चाहते हैं।
कई परिवारों में आर्थिक परेशानी तनाव और घरेलू कलह का कारण बन सकती है।
अगर आपके पास पर्याप्त पैसा नहीं है तो आप अपने बूढ़े मां-बाप की दवा खरीदने में भी परेशानी महसूस कर सकते हैं।
अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो चाहकर भी आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद नहीं कर पाएंगे।
अगर आपके पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं तो परिवार और समाज में आपको मिलने वाले अवसर भी सीमित हो सकते हैं।
हमारे भारत के education system की चुनौतियों से भी हम सभी परिचित हैं। बिना पर्याप्त संसाधनों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना कई परिवारों के लिए मुश्किल हो सकता है।
और अगर बच्चों को अच्छी शिक्षा और कौशल नहीं मिलेगा, तो भविष्य में बेहतर रोजगार और पर्याप्त आय हासिल करना भी मुश्किल हो सकता है।
यानी कई बार गरीबी एक चक्र की तरह काम करती है—
कम पैसा → कम अवसर → कम शिक्षा/कौशल → कम आय → फिर आर्थिक परेशानी।
बिना पैसे के आपकी कई ख्वाहिशें अधूरी रह सकती हैं और जीवन के कई मोड़ पर आपको समझौता करना पड़ सकता है।
दोस्तों, मैंने अपने बचपन से ही काफी संघर्ष किया है। इसलिए मैं जो भी कह रहा हूं, उसका एक हिस्सा मेरे अपने अनुभव से आता है।
पैसे की कीमत मैंने अपने जीवन में कैसे महसूस की?
मुझे आज भी याद है लगभग 20 साल पहले की वह घटना, जब मैंने अपने मालिक के काउंटर से 300 रुपये चुराने की कोशिश की थी और पकड़ा गया था।
जानते हैं क्यों?
क्योंकि कड़ाके की ठंड में मेरे पापा बिना जूतों के काम पर जाते थे और मैं उन पैसों से उनके लिए जूते खरीदना चाहता था।
मुझे आज भी याद है जब मेरी मां सबको भोजन कराने के बाद खुद भूखे पेट सो जाती थी।
मुझे आज भी याद है जब मेरा 5 साल का भाई मेरी आंखों के सामने निमोनिया का शिकार हो गया।
क्योंकि हमारे पास उसका इलाज कराने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे।
ये घटनाएं मेरे लिए सिर्फ कोई कहानी नहीं हैं।
ये मेरे जीवन का हिस्सा हैं।
और शायद इसी वजह से मैं पैसे की कीमत को सिर्फ बैंक बैलेंस या नोटों के रूप में नहीं देखता।
मेरे लिए पैसा कभी-कभी पिता के पैरों में जूते है।
कभी मां की थाली में भोजन है।
कभी बीमार बच्चे का इलाज है।
और कभी किसी परिवार के लिए एक बेहतर भविष्य की उम्मीद है।
और यह कहानी सिर्फ मेरी नहीं है बल्कि लाखों लोगों की कहानी है।
अगर आप गरीब हैं तो क्या करना चाहिए?
मैं चाहता हूं कि जो मेरे साथ हुआ, वह आपके साथ न हो।
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा कुपोषण का शिकार न हो, आपके परिवार को इलाज के लिए पैसों की कमी न हो और आपकी पत्नी या परिवार के साथ आर्थिक तनाव की वजह से रोज-रोज झगड़े न हों, तो जितना संभव हो उतना ईमानदारी से पैसा कमाने की कोशिश कीजिए।
हद से ज्यादा नहीं, लेकिन समझदारी से मेहनत कीजिए।
अपने दिमाग का इस्तेमाल कीजिए।
नई चीजें सीखिए।
अपनी कमाई बढ़ाने के तरीके खोजिए।
और कोशिश कीजिए कि आपके पास इतना पैसा जरूर हो कि आपके जीवन की बुनियादी जरूरतें पूरी होने के बाद कुछ पैसा भविष्य के लिए भी सुरक्षित रह सके।
इतना पैसा जरूर कमाइए कि बीमारी, बाढ़, भूकंप, महामारी या किसी दूसरी अचानक आने वाली मुसीबत के समय आप अपने और अपने परिवार की कुछ हद तक रक्षा कर सकें।
क्योंकि गरीबी में जीना आसान नहीं है।
लेकिन यहां मैं एक बात साफ करना चाहता हूं—
गरीब होना कोई गुनाह नहीं है।
गरीबी कई बार व्यक्ति की गलती नहीं होती। जन्म, परिवार की परिस्थितियां, शिक्षा के अवसर, बीमारी, बेरोजगारी, आर्थिक व्यवस्था और कई दूसरी परिस्थितियां किसी इंसान की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती हैं।
इसलिए किसी गरीब व्यक्ति को उसकी गरीबी के लिए दोष देना सही नहीं है।
लेकिन अगर हम गरीबी से बाहर निकलने की स्थिति में हैं, तो उस दिशा में कोशिश करना हमारी जिम्मेदारी जरूर हो सकती है।
और याद रखें –
पैसे की कीमत समझने के बाद आपको समय की कीमत समझना भी जरूरी है
ज्यादा पैसा कमाना क्यों जरूरी है
आपने Bill Gates से जुड़ा प्रसिद्ध कथन जरूर सुना होगा-
अगर आप गरीब पैदा हुए हैं तो इसमें आपकी गलती नहीं है, लेकिन अगर आप गरीब ही मर जाते हैं तो इसमें आपकी गलती है।
हालांकि इस कथन को मैं पूरी तरह सच नहीं मानता।
क्योंकि किसी इंसान की गरीबी हमेशा उसके आलस या कामचोरी का परिणाम नहीं होती। उसमें देश और समाज की व्यवस्था, परिवार की स्थिति और भी बहुत सारी परिस्थितिया जिम्मेदार होती है।
फिर भी इस बात में एक संदेश जरूर है कि अगर हमारे पास अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के अवसर मौजूद हैं, तो हमें उन्हें तलाशने और उनका उपयोग करने की कोशिश करनी चाहिए।
इसलिए मैं एक बार फिर कहता हूं—
आलस और कामचोरी छोड़ो। सीखो। मेहनत करो। अपनी गलतियों से सीखो। और गरीबी के दलदल से बाहर निकलने की कोशिश करो।
मुझे पता है कि यह इतना आसान नहीं होगा। इसके लिए आपको बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। कभी दुनिया से लड़ना होगा और कभी खुद से। तो क्या हुआ?
लड़िए ना।
क्योंकि जीवन भर गरीबी, लाचारी और महंगाई से लड़ने से बेहतर है कि आज अपनी परिस्थितियों को बदलने के लिए संघर्ष किया जाए।
अगर आप आज कोशिश नहीं करेंगे, तो हो सकता है कि आपको जीवन भर उन्हीं परिस्थितियों से लड़ना पड़े।
क्या पैसे के पीछे भागना ही जीवन का उद्देश्य है?
अब मेरी इन बातों से आप यह मत समझ लेना कि मैं आपको सिर्फ पैसे के पीछे भागने के लिए कह रहा हूं।
बिल्कुल नहीं।
मैं यह नहीं कहता कि इंसान के जीवन का उद्देश्य केवल पैसा कमाना है।
मानव जीवन का असली उद्देश्य क्या हैं?
पैसा जीवन का एक महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन जीवन का पूरा उद्देश्य नहीं।
आपके पास करोड़ों रुपये हों, लेकिन स्वास्थ्य न हो, परिवार न हो, मानसिक शांति न हो और अपने लोगों के साथ समय बिताने का अवसर न हो, तो केवल पैसा आपको संपूर्ण जीवन नहीं दे सकता।
इसलिए मेरा कहना सिर्फ इतना है कि—
आप कम से कम इतना पैसा जरूर कमाएं कि आपकी बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें, आपके परिवार की जरूरतें पूरी हो सकें और भविष्य के लिए कुछ बचत भी की जा सके।
मैं चाहता हूं कि आप इतने पैसे जरूर कमाएं कि बीमारी, बाढ़, भूकंप और महामारी जैसी अचानक आने वाली मुसीबतों के समय आप अपने और अपने परिवार की हिफाजत कर सकें।
पैसा आपके जीवन का मालिक नहीं होना चाहिए।
लेकिन पैसा इतना जरूर होना चाहिए कि हर छोटी जरूरत के सामने आपको मजबूर होकर किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। ताकि आपको लोन लेने के लिए बैंकों के चक्कर ना लगाना पड़े।
Loan लेने से पहले भावनाओं में फैसला न करें, वरना EMI जिंदगी पर भारी पड़ सकती है
पैसे की कीमत क्या है?
अब सवाल यह है कि आखिर पैसे की कीमत और महत्व को हम किस तरह समझें?
क्या पैसे की कीमत सिर्फ उसके नोट पर लिखी संख्या है?
नहीं।
पैसे की असली कीमत इस बात में छिपी है कि वह आपके जीवन में क्या बदल सकता है।
किसी के लिए ₹500 सिर्फ ₹500 हैं।
लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति के लिए वही ₹500—
- एक दिन का राशन हो सकते हैं।
- बच्चे की दवा हो सकते हैं।
- स्कूल की फीस हो सकते हैं।
- पिता के लिए जूते हो सकते हैं।
- मां के लिए भोजन हो सकते हैं।
- घर लौटने का किराया हो सकते हैं।
- या किसी मुश्किल समय में उम्मीद हो सकते हैं।
इसलिए पैसे की कीमत हर इंसान के लिए एक जैसी नहीं होती।
जिसके पास करोड़ों रुपये हैं, उसके लिए ₹500 की कीमत अलग है।
और जिसके घर में उस दिन खाने के लिए कुछ नहीं है, उसके लिए वही ₹500 बहुत बड़ी रकम हो सकती है।
यही है पैसे की असली कीमत।
क्या पैसा ही सब कुछ है ?
यह बात भी हमें समझनी होगी कि पैसा जरूरी है, लेकिन पैसा ही जिंदगी नहीं है।
पैसा आपको बेहतर इलाज दिला सकता है, लेकिन हमेशा स्वास्थ्य नहीं खरीद सकता।
पैसा आपको बड़ा घर दे सकता है, लेकिन हमेशा उसमें खुशी नहीं भर सकता।
पैसा आपको सुविधाएं दे सकता है, लेकिन हमेशा मानसिक शांति नहीं दे सकता।
पैसा आपको लोगों के बीच पहचान दिला सकता है, लेकिन सच्चे रिश्ते खरीदना हमेशा संभव नहीं होता।
इसलिए सही लक्ष्य यह नहीं होना चाहिए कि किसी भी कीमत पर ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना है।
सही लक्ष्य होना चाहिए—
ईमानदारी और समझदारी से इतना पैसा कमाना कि पैसा आपकी जिंदगी की मजबूरी न रहे, बल्कि आपकी जिंदगी को बेहतर बनाने का साधन बने।
पैसा जीवन में कितना जरूरी है
देखिए जीवन में पैसा जरूरी है। बहुत जरूरी है।
लेकिन पैसे के लिए अपने स्वास्थ्य, परिवार, रिश्तों और मानसिक शांति को पूरी तरह खत्म कर देना भी समझदारी नहीं है।
पैसा कमाने के साथ-साथ यह भी सीखना जरूरी है कि पैसे का इस्तेमाल कैसे करना है।
कमाइए। बचाइए। निवेश करना सीखिए। अपने कौशल को बढ़ाइए।
अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दीजिए। अपने माता-पिता की जरूरतों का ध्यान रखिए।
और सबसे जरूरी बात—पैसे को अपना साधन बनाइए, मालिक नहीं।
ताकि आपको कर्ज लेकर बैंक और साहूकारों के शोषण का शिकार ना बनना पड़े ।
अगर आपने कर्ज लिया है और नहीं चुका पा रहे है तो इसे पढ़िए कर्ज से छुटकारा पाने के 10 आसान और असरदार तरीके
गरीब आदमी के लिए पैसा क्यों जरूरी है
दोस्तों, मैंने आपको पैसे की कीमत किसी किताब की थ्योरी से समझाने की कोशिश नहीं की है।
मैंने अपने जीवन में गरीबी को बहुत करीब से देखा है।
मैंने पैसों की कमी की वजह से परिवार को परेशान होते देखा है।
मैंने अपने पिता को बिना जूतों के काम पर जाते देखा है।
मैंने अपनी मां को दूसरों को खाना खिलाने के बाद खुद भूखे सोते देखा है।
और मैंने अपने छोटे भाई को इलाज के अभाव में खोया है।
इसलिए मेरे लिए पैसा सिर्फ हाथ का मैल नहीं है।
मेरे लिए पैसे की कीमत एक सुरक्षित परिवार, बेहतर इलाज, शिक्षा, भोजन, सम्मान और भविष्य की उम्मीद है।
इसलिए मैं आपसे भी कहता हूँ कि पैसा कमाइए , ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाइए और उस पैसे की बचत भी कीजिए।
क्योंकि एक गरीब आदमी के लिए पैसा सबसे ज्यादा जरूरी है।
पैसे की आर्थिक बचत क्यों जरूरी है, पैसा क्यों बचाना चाहिए
जीवन में पैसा क्यों जरूरी है?
पैसा जिंदगी का पूरा उद्देश्य नहीं है, लेकिन पैसों की कमी जिंदगी को बहुत कठिन जरूर बना सकती है।
इसलिए पैसा कमाइए, लेकिन ईमानदारी से।
पैसा बचाइए, लेकिन समझदारी से।
पैसे का इस्तेमाल कीजिए, लेकिन जरूरत और भविष्य को ध्यान में रखकर।
और सबसे जरूरी बात—इतना जरूर कमाइए कि आपके परिवार की बुनियादी जरूरतें किसी मजबूरी की वजह से अधूरी न रह जाएं।
अंत में मैं आपसे बस यही कहना चाहूंगा—
मेरी बातों को मानने की जरूरत नहीं है।
पहले सोचिए।
समझिए।
अपने जीवन से तुलना कीजिए।
और अगर आपको मेरी बात सही लगती है, तभी इस पर अमल कीजिए।
और अगर आप जानना चाहते है, आपको अमीर क्यों बनना चाहिए तो इस लेख को पढ़िए
आपको सही जानकारी मिले और उसका सही फायदा मिले—यही Life Ka Doctor की कोशिश है।
दोंस्तो ये लेख आपको कैसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बताये और अगर अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करें। हमारे साथ जुड़ने के लिए हमें Facebook, Instagram pintrest linkedin पर फॉलो करें और हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।




