raksha bandhan 2026: जानें रक्षा बंधन 2026 की तिथि और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

क्या आप जानते हैं कि रक्षा बंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ समय क्या है? सही मुहूर्त में राखी बांधने का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए तिथि, भद्रा काल और पूजा विधि की पूरी जानकारी।

raksha bandhan 2026 rakhi time aur shubh muhurat

क्षा बंधन (Raksha Bandhan) भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का त्योहार है। यह त्यौहार हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षा बंधन के दिन सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बाँधती हैं और उनकी लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देता हैं। यह त्यौहार सभी हिन्दू त्यौहार में मुझे सबसे पवित्र और पावन लगता है क्योंकि क्योंकि बाकी त्यौहारों की तरह किसी कर्मकांड या अनुष्ठान इत्यादि की जरूरत नहीं होती है। इसलिए मुझे यह त्यौहार सबसे प्रिय है। तो दोस्तों आईए हम अब आपको बताते हैं कि इस साल रक्षा बंधन 2026 की शुभ तिथि क्या है और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है।

raksha bandhan 2025
Rakhi

 रक्षा बंधन 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त | 2026 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

 28 अगस्त 2026, दिन शुक्रवार 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त| रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त कब है?

रक्षा बंधन पूजन का मुहूर्त:

राखी बांधने का सही समय

साल 2026 में रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे सही और शास्त्र सम्मत समय 28 अगस्त 2026 को सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक है।

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 27 अगस्त 2026 को सुबह 09:08 बजे से

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 8 अगस्त 2026 को सुबह 09:48 बजे तक

 

रक्षाबंधन पर भद्रा कब लगेगी? | 2026 में राखी भद्रा का समय कितना है

साल 2026 में रक्षाबंधन के मुख्य दिन (28 अगस्त) को भद्रा का कोई साया नहीं रहेगा, क्योंकि भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। 
इस साल भद्रा का समय इस प्रकार रहेगा:
2026 में भद्रा का समय
    • भद्रा का प्रारंभ: 27 अगस्त 2026 को सुबह 09:08 बजे से (जैसे ही पूर्णिमा तिथि शुरू होगी)
    • भद्रा का समापन: 27 अगस्त 2026 को रात 09:28 बजे 

रक्षा बंधन क्यों मनाया जाता है| रक्षाबंधन की शुरुआत कब और कैसे हुई थी?

रक्षा बंधन 2025
रक्षा बंधन

रक्षा बंधन का पावन पर्व भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास, समर्पण और स्नेह का प्रतीक है। यह एक-दूसरे के प्रति प्रेम, समर्पण और ज़िम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। रक्षा बंधन के बारे में एक पौराणिक कथा भी प्रचलित है कि एक बार द्रौपदी ने श्रीकृष्ण की उंगली से खून निकलने पर अपनी साड़ी का टुकड़ा बाँध दिया था। जिससे बाद कृष्ण ने स्नेहवश उसकी और उसके सुहाग की हमेशा “रक्षा” का वचन दिया। और महाभारत कथा  में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार उन्होंने अपना वचन निभाया था। रक्षा बंधन का त्यौहार ना केवल भाई-बहन के बीच रिश्ते का बल्कि समाज में आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को भी बढ़ाता है। Rakhsha bandhan का यह पर्व पूरे परिवार को एकजुट करने का कार्य करता है। जहाँ भाई-बहन का मिलन होता है और यह शुभ अवसर माता-पिता और पूरे परिवार के लिए खुशीयों का सौगात लेकर आता है।

राखी बांधने के नियम 

 राखी बांधने की विधि (Rakhi Bandhne ki Vidhi)

  1. भाई को पूर्व या उत्तर दिशा में बैठाएं।
  2. बहन भाई की आरती उतारे, तिलक लगाए।
  3. मिठाई खिलाकर राखी बांधे और भाई बड़ा हो तो उसके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
  1. यदि समर्थ हो तो भाई बहन को कोई उपहार दे अथवा उसकी रक्षा का संकल्प ले।

 रक्षा बंधन के उपहार हेतु (Gift Ideas for Raksha Bandhan 2025)

भाई के लिए: मिठाई, घड़ी, पर्स, परफ्यूम, किताबें, कपड़े।

बहन के लिए: स्मार्टफोन  ज्वेलरी, स्किनकेयर, साड़ी/ ड्रेस, चॉकलेट, गिफ्ट कार्ड इत्यादि।

रक्षाबंधन का त्यौहार| रक्षाबंधन का महत्व

दोस्तों, रक्षा बंधन (raksha Bandhan) केवल एक पर्व ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। जो भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की अमिट छवि को दर्शाती है। यदि आप इस दिन को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो परिवार के साथ इसे खुशी के साथ मनाएं। अपनी बहन को कुछ अच्छा उपहार दें और संभव हो तो अपने भाई बहनों सहित पूरे परिवार के साथ कोई परिवारिक फिल्म (raksha Bandhan special movie) जरूर देखें। जिससे रक्षा बंधन का यह पावन अवसर हमेशा के लिए एक यादगार अनुभव बन जायेगा। नीचे मैं आपको कुछ रक्षा बंधन स्पेशल मूवी का सुझाव दे रहा हूं। आप चाहें तो इनमें से कोई मूवी देख सकते हैं। साजन का घर, [youtube link] बंधन,[watch on youtube] सैनिक,  [watch on jiohotstar] रक्षा बंधन [watch on zee5]  इत्यादि।

धर्म क्या है और धर्म की सही परिभाषा क्या है? what is real meaning of religion

बाप और बेटे के रिश्तों पर आधारित यह hindi kahani आपको रुला देगी

क्या स्वर्ग और नर्क सच में होते हैं? do heaven and hell really exist..

ईश्वर क्या है? | what is god in hindi?

दोंस्तोआप सभी को रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ! यदि यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने परिवार और मित्रों के साथ अवश्य साझा करें। हमारे साथ जुड़ने के लिए हमें FacebookInstagram  pintrest   linkedin पर फॉलो करें और हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment