Pyar jaruri hai ya padhai | what is more important love or study
Love vs study
दोस्तों कभी-कभी जिंदगी हमें ऐसे मोड़ पर ला कर खड़ा कर देती है। जहां हमें दो रास्तों में से किसी एक को चुनना पड़ता है। लेकिन जब ये दोनों ही रास्ते हमारे जिंदगी के मंजिल को तय करती हो तो ये फैसला करना हमारे लिए बहुत मुश्किल हो जाता है कि कौन सा रास्ता सही है और कौन सा रास्ता गलत। ऐसा ही एक मोड़ हमारे स्टुडेंट लाईफ के दौरान भी आता है। जहां हमे कभी-कभी प्यार और पढ़ाई में से किसी एक को चुनना पड़ता है। तो दोस्तो यदि आपके जिंदगी में भी कभी ऐसा मोड़ आ जाएं कि आपको प्यार और पढ़ाई में से किसी एक को चुनना पड़े तो आप किसे चुनेंगे। देखिए लाखों स्टुडेंट Google और YouTube में इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं और यदि आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ऐसी situation में आपके लिए क्या करना सही होगा।
आमतौर पर हमारी दुनिया में प्यार की सभी कहानीयां करीब-करीब दो प्रकार की होती है। यहां हमने इन दोनों कहानियों के उदाहरण से इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है।
पढ़ाई पर focus और concentration बढ़ाने के लिए करें यह उपाय
real life love story in hindi
पहली कहानी कुछ इस तरह होती है। एक मिडिल क्लास परिवार एक स्मार्ट लड़का जो अभी पढ़ाई कर रहा होता है उसे अपनी स्कूल की एक खुबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है। एक दिन हिम्मत करके वह उस लड़की से अपने प्यार का इजहार करता है। लड़की भी मन ही मन उसे चाहती है इसलिए वह उसके प्यार को स्वीकार कर लेती है। यानी वह भी लडके से प्यार करने लगती है। धीरे-धीरे उनका प्यार बढ़ने लगता है। वह लड़का पहले पढ़ाई में तेज होता है लेकिन उस लड़की के प्यार में वह पढाई से distract हो जाता है। अब हर वक्त उस लड़की के ख्यालों में खोया रहता है। उसका ज्यादा से ज्यादा टाईम उस लड़की से फोन पर बात करने में, चैटिंग करने में और चोरी-छुपे मिलने में बीतने लगता है।
एक दिन वह लड़की उससे कहती हैं कि उसके घरवाले उसपर शादी का दबाव डाल रहे हैं इसलिए वह जाकर उनसे शादी की बात करें। लड़की की शादी की बात सुनकर लड़का परेशान हो जाता है। फिर लड़का अपने मां-बाप को किसी तरह राजी करके लड़की के घर भेजता है या कभी-कभी खुद ही जा कर लड़की के मां-बाप से बात करता है। लड़की के मां-बाप उससे पुछते है कि वह क्या करता है। लड़का कहता है कि वह अभी पढ़ाई कर रहा है और नौकरी की तलाश में हैं। लेकिन लड़की के परिजन उसे निकम्मा और सड़क छाप कह कर इंकार कर देते हैं क्योंकि उन्हें अपने बेटी किसी खानदानी अमीर, सरकारी नौकरी वाला या किसी सक्सेसफुल बिजनेसमैन लडके की तलाश है। और वे अपने हिसाब से शायद ठीक ही करते हैं। अगर आप भी उनकी जगह होते तो शायद यहीं करते।
खैर लड़का थक-हार कर लड़की से संपर्क करने की कोशिश करता है, उसे आत्महत्या की धमकी देता है। परंतु लड़की उसका नंबर ब्लौक कर देती हैं। क्योंकि वह या तो अपने मां-बाप की इज्जत रखती है या अपने होने वाले IPS पति से impress हो चुकी होती है। अतः लड़का कुछ सालों तक टुटा दिल लेकर इधर उधर धक्के खाता है और फिर दस-पन्द्रह हजार की नौकरी करके जिंदगी की गाड़ी किसी तरह खींचने लगता है।
इस कहानी में कभी-कभी ऐसा भी होता है कि कोई बेवकुफ लड़की उससे भागकर शादी कर लेती है। लड़का कहीं कोई छोटा मोटा काम करने लगता है और दोनो की जिंदगी खुशी खुशी चलने लगती है। लेकिन एक दो सालों के बाद जब उनके एक दो बच्चे होते हैं और घरेलू खर्चे बढ़ जाते हैं तो उनके बीच कलह शुरू हो जाता है। क्योंकि केवल प्यार से पेट नहीं भरता। उसके लिए पैसे की जरूरत पड़ती है। धीरे-धीरे उनका प्यार नफरत का रूप ले लेता है और उसके बाद मामला तलाक या Divorce तक पहुंच जाता है। इस तरह उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के चक्कर लगाने में बर्बाद हो जाती है। यह तो हुआ पहला उदाहरण।
अब दुसरा उदाहरण देखते हैं।
Real life love story in Hindi
एक गरीब परिवार के एक लड़के को अपने ही स्कूल की एक खुबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है। वह लड़की भी उसे प्यार करती है धीरे-धीरे उनका प्यार गहरा होने लगता है। अब वे दोनों एक-दूसरे से शादी के सपने संजोने लगते हैं। वह लड़का गरीब परिवार का होता है और लड़की अमीर परिवार की। एक दिन लडके को अपनी औकात का एहसास होता है। वह सोचता है कि उन दोनो की हैसियत में जमीन आसमान का फर्क है और लड़की के मां-बाप किसी भी कीमत पर उसे शादी नहीं करेंगे। इसलिए वह उदास मन से उस लड़की से कहता है कि वह उसकी जिंदगी से दूर चली जाएं क्योंकि वह चाहकर भी उसे वह खुशियां नहीं दे सकता, जिसकी वह हकदार हैं। परंतु वह लड़की उससे सच्चा प्यार करती है और उसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती। वह लड़का भी उससे बहुत प्यार करता है और वह भी उसे खोना नहीं चाहता। काफी सोच-विचार के बाद लड़का एक फैसला करता है, वह लड़की से कहता है कि जब तक मैं अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेता, तब तक हमारा मिलन होना असंभव है इसीलिए यदि तुम मुझसे सच्चा प्यार करती हो तो तुम्हें मेरा इंतजार करना होगा। और इस दौरान हमें अपनी हदों में रहना होगा। लड़की भी मान जाती है।
वे दोनों तय करते हैं कि वे एक-दूसरे की पढ़ाई में डिस्टर्ब नहीं करेंगे। लड़का अब अपने प्यार को अपना Motivation बना लेता है। अब वह पहले से भी ज्यादा मन लगाकर पढ़ने लगता है। लड़की भी समझदार होती है वह उसे पढ़ाई से distract नहीं करती बल्कि उसकी पढ़ाई में support करती हैं। कुछ सालों बाद उस लड़की के परिजन उस पर शादी का दबाव बनाते हैं लेकिन वह लड़की कड़े शब्दों में साफ-साफ कह देती है कि अभी शादी बिल्कुल नहीं करेगी क्योंकि वह पढ़ लिख कर कुछ बनना चाहती है। उसकी मेहनत और लगन देखकर उसके घरवाले भी सपोर्ट करने लगते हैं। धीरे-धीरे एक दिन ऐसा आता है कि वह लड़का IAS के लिए चुन लिया जाता है और लड़की को भी बैंक मैनेजर की job मिल जाती है। फिर वे दोनों एक-दूसरे से धूमधाम से शादी करते हैं। उनकी शादी अंतर्जातीय होती है फिर भी किसी को कोई एतराज़ नहीं होता। क्योंकि अब वह एक successful person होता है।
तो दोस्तो मुझे लगता है कि अब आपको अपने सवाल का जवाब मिल गया होगा कि प्यार करना ज्यादा जरूरी है या पढ़ाई करना।
देखिए ऐसा किसी किताब में नहीं लिखा है कि प्यार और पढाई दोनों एक साथ नहीं हो सकते। बस आपके पास थोड़ी समझ और अनुशासन होनी चाहिए। आपको इस बात का ख्याल होना चाहिए कि आपके प्यार की वजह से आपकी पढ़ाई प्रभावित ना हों। आपके प्यार की वजह से आपका करियर बर्बाद ना हो वरना आपका प्यार भी सफल नहीं हो पाएगा। इसके अतिरिक्त आपको सच्चे प्यार की पहचान करनी भी आनी चाहिए। याद रखें, जो लड़की आपसे सच्चा प्यार करती होगी वह आपके distraction का कारण कभी नहीं बनेगी। वह ऐसा कभी नहीं चाहेंगे कि उसकी वजह से आपका कैरियर बर्बाद हो। बल्कि वह आपकी गलतियों के लिए समझाएगी और हमेशा आपकों आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। लेकिन यदि वह ऐसा करने के बजाए आपको पढ़ाई से distract करे तो समझ जाएं कि वह आपसे सच्चा प्यार नहीं करती बल्कि वह केवल आपसे इंज्वाएमेंट चाहती है। ऐसी लड़कियों के सामने अपने दोनों हाथ जोड़ें और केवल अपने कैरियर पर focus करें।
आप बस अपने लक्ष्य को हासिल करें। अपने जीवन में कुछ बड़ा करके दिखाएं। कुछ ऐसा मिसाल कायम करके दिखाएं कि ये दुनिया आपका लोहा माने। अपनी औकात को इतना ऊंचा उठाएं कि ये समाज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जाए।
याद रखें
इस दुनिया की सबसे बड़ी सच्चाई यहीं है कि आजकल लोग जाति या वर्ण को नहीं, सिर्फ successful लोगों को नमस्कार करते हैं। इसलिए यदि आप अपने प्यार को पाना चाहते हैं तो पहले successful बन कर दिखाएं।
Related articles:
कृपया इस आर्टिकल के विषय में अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर प्रकट करें और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर करें। हां आप चाहे तो हमारे साथ Facebook, और Instagram के माध्यम से भी जुड़़ सकते हैं। और आप हमारे YouTube channel पर जाकर हमारे
motivational video भी देख सकते हैं।
Good thoughts