Valentine Day 2020| वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के 10 जबरदस्त तरीके

वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है|valentine Day kyo manaya jata hai|valentine Day history

Valentine Day chart week list
Velentine day
 
वैलेंटाइन डे का इंतजार खत्म हुआ। बस थोड़े ही दिनों के बाद यह त्यौहार आने वाला है। वैलेंटाइन डे एकमात्र ऐसा त्यौहार है। जो लगभग पूरे विश्व में एक साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक मनाया जाता है यानी यह उत्सव 7 पूरे दिनों तक मनाया जाता है। इस त्यौहार को मनाने के पीछे यूरोप के एक वैलेंटाइन नामक व्यक्ति की कहानी बताई जाती है। जो प्यार करने वालों का हमदर्द होता है। वो प्यार करने वाले जोड़ों की शादियां करवाता है। इससे नाराज होकर उस देश का क्रूर शासक उसे मृत्युदंड की सजा देता है। चुंकि उसकी मौत 14 फरवरी को ही होती है इसलिए उसकी याद में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। माना जाता हैं कि वेलेंटाइन दिवस के दिन अपने प्यार का इजहार करने वालेेे प्रेमी जोड़ों का प्रेम सफल होता है। तो इस आर्टिकल में मैं आपको वैलेंटाइन डेेेेेेे मनाने के 10 ऐसे अनोखे तरीके बताऊंगा। जो आज से पहले आपको किसी ने नहीं बताया होगा।

Valentines Day thought

1.  वैलेंटाइन डे एकमात्र ऐसा त्यौहार है जिसका दुनिया भर के कई देशों में बड़े पैमाने पर विरोध होता है क्योंकि कुछ लोगों का मानना है कि यह त्यौहार उनकी संस्कृति और सभ्यता पर बुरा असर डालता है और उनकी सोच कुछ हद तक सही भी है। क्योंकि आजकल प्यार मोहब्बत के नाम पर जो अश्लीलता फैलती जा रही है, वह वास्तव में चिंताजनक है। मेरे कहने का यह मतलब नहीं है कि प्यार करना गलत है या सभी लोग बुरे ही होते हैं। परंतु मर्यादा और नैतिकता भी कोई चीज होती है और जीवन के हर क्षेत्र में उसका पालन होना चाहिए। तभी हम अपने जीवन में हर उत्सव का सही तरीके से आनंद ले पाएंगे।

इसे भी पढ़ें:सच्चा प्यार क्या होता है

Valentine day week full chart, valentine day list

वैलेंटाइन डे पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाता है।सप्ताह के हर दिन का अलग-अलग नाम होता है। इनके नाम है: रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी बियर डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे, वैलेंटाइन डे।  इसी प्रकार हर दिन का अलग-अलग महत्व भी होता है। तो आइए जानते हैं, किस दिन का क्या महत्व है।

14 February|rose day

2.  7 फरवरी को रोज डे होता है रोज डे के दिन प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को गुलाब का फूल देते हैं इसलिए अगर आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो उसे सुर्ख गुलाब का फूल देकर अपना प्यार का इजहार कर सकते हैं। ध्यान रहें गुलाब का फूल बिल्कुल ताजा होना चाहिए। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपनी पत्नी को गुलाब का फूल देना ना भूलें।  जो लोग सिंगल हैं वे अपने दोस्तों या परिजनों को यानी जो आपको सबसे प्यारा हो, उन्हें पीला गुलाब देकर वैलेंटाइन डे मना सकते हैं। सिंगल लड़कियां अपने मम्मी पापा या किसी खास सहेली को पीला गुलाब देकर उनका दिल जीत सकते हैं।

8 February|propose day

3.  8 फरवरी को प्रपोज डे होता है। अगर आप किसी से प्यार करतेे हैं, तो अपने प्यार का इजहार करने का इससे बढ़िया मौका आपको कभी नहीं मिलेगा।  इस दिन आप अपने साथी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। याद रखें अगर वो आपको इंकार कर दे तो उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लेना चाहिए। मैं तो कहूंगा कि इस दिन आप अपने परिवार में I love you papa, I love you mom, बोल कर अपनेेेे मां-बाप के चेहरे पर खुशियों का फूल खिला सकते हैं।

9 February|chocolate day

4.  9 फरवरी को चॉकलेट डे होता है इस दिन आपको अपने साथी को चॉकलेट जरूर खिलाना चाहिए। इससे आपके रिश्तों में मिठास आएगी। उस मिठास को चौगुना करने के लिए आपको अपने हाथों से अपनेे साथी के मुंह में चॉकलेट खिलाना चाहिए।

10 February|teddy bear day

5.  10 फरवरी को टेडी वियर डे होता है इस दिन आपको अपने साथी को एक प्यारा सा गिफ्ट देना चाहिए। जो भले ही महंगा ना हो मगर उनके दिल को छू जाए। जो लोग सिंगल है उनको छोटे-छोटे बच्चों को बेबी डॉल गिफ्ट करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें बहुत जल्द अपना अपना जीवनसाथी मिल जाता है।

11 February|promise day

6.  11 फरवरी को प्रॉमिस डे होता है। इस दिन आप अपने साथी को अहसास कराएं कि आपके लिए वे कितने खास हैं। आपको एक दूसरेे से वादा करना चाहिए कि आप हमेशा एक दूसरे के साथ रहेंगे। किसी भी हालत में कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे।

12 February|hug day

7.  12 फरवरी को हग डे होता है यानी आप अपने साथी को गले लगाकर अपने प्यार का एहसास कराते हैं। याद रखें गले लगाते वक्त अपनेे साथी के निजी अंगों को टच ना करें। वरना आपका संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगा। इसलिए अपने उत्तेजना पर काबू रखें।वरना प्यार का पवित्र रिश्ता अपनी पवित्रता खो देगा।

13 February| kiss day

8.  13 फरवरी को किस डे होता है इसलिए मैं आपको किस लेने से मना तो नहीं करूंगा। मगर ध्यान रहे आपके कदम बहकने ना पाएं। वैसेे तो किस करने के कई तरीके होते हैं। मगर माथेे के बीच और हथेली के ऊपरी हिस्से पर लिया जाने वाला किस सबसे प्यारा और खूबसूरत होता है।

14 February|valentine’s day

 
 9.  14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन पूरे दिन अपने साथी के साथ रहना चाहिए। उनकी हर खुशी का ख्याल रखना चाहिए।

10वैलेंटाइन  डे पर अगर आपका दिल टूट जाए तो निराशा या गुस्से में कोई गलत कदम ना उठाएं। क्योंकि प्यार एक बहुत ही पवित्र रिश्ता होता है। इसका सम्मान करें, इसे बदनाम ना करें। याद रखें  जोड़ियां हमेशा रब ही बनाता है। रब ने हर इंसान के लिए उसका साथी चुन रखा है, जो आपका साथी है, आपको एक दिन अपने आप मिल जाएगा। बस थोड़ा इंतजार करें।

आपको इसे भी पढ़ना चाहिए:

एक गरीब की दर्द भरी सच्ची प्रेम कहानी

सच्चे प्यार की एक अधूरी कहानी 

प्यार करना पाप है ?

यह आलेख आपको कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों में भी शेयर करें। हमसे जुड़ने के लिए हमें Facebook, Instagram, Twitter,और Pinterest, पर भी फॉलो करें। हमारे मोटिवेशनल वीडियो देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। धन्यवाद

Leave a Comment