sabse bada paap kya hai
![]() |
Most deadly sins |
दोस्तों, आज इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि दुनिया में सबसे घोर पाप कौन सा है जिसको ईश्वर कभी माफ नहीं करते हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा पाप कौन सा है ?
दोस्तों वैसे तो दुनिया में कई सारे पाप है, जैसे हत्या, आत्महत्या, चोरी, बेईमानी, धोखा, झूठ, घृणा, ईर्ष्या, लालच, क्रोध, अहंकार, और भी ऐसे बहुत सारे पाप है। जो मनुष्य अपने जीवन में करता है परंतु किसी अबला स्त्री पर अत्याचार करना, उसका अपमान करना, या उससे बलपूर्वक दुराचार करना इस सृष्टि का सबसे भयंकर और सबसे घोर पाप है।
इसमें सबसे बड़ी बात तो यह है कि अन्य सभी पापों का प्रायश्चित किया जा सकता है और उसके अतिरिक्त इन सब पापों में माफी भी मिलने की संभावना है। परंतु इस पाप के लिए आपको ना तो भगवान माफ कर सकते हैं और ना ही इसका प्रायश्चित किया जा सकता है।
ऐसा सिर्फ हम नहीं कहते बल्कि हमारे धर्मग्रंथों में भी ऐसा लिखा गया है। अगर आपको हमारी बातों पर यकीन नही है तो आप रामायण में भी पढ़ सकते हैं कि पराई स्त्री पर कुदृष्टि डालने के कारण कैसे रावण का सर्वनाश हो गया। किसी अबला स्त्री पर अत्याचार करने की वजह से महाभारत में कैसे कौरवों का समूल विनाश हो गया। महाबली बालि का अंत भी पराई स्त्री पर कुदृष्टि डालने के कारण हुआ था। केवल यहीं नहीं ऐसे और भी हजारों उदाहरण है। जिससे साबित होता है कि जिसने भी किसी अबला स्त्री का अपमान किया है, उसका इस दुनिया से नामोनिशान मिट गया है।
नारी है शक्ति का स्वरूप
हमारे धार्मिक पुस्तकों में स्त्री को देवी का स्थान दिया गया है, इसलिए स्त्री चाहे किसी भी रूप में हो एक मां के रूप, एक बहन के रूप में, एक पत्नी के रूप में, या अन्य किसी भी रूप में हो हमेशा उसका आदर सम्मान करना चाहिए और किसी पराई स्त्री के प्रति अपने मन में वासना का भाव नही लाना चाहिए । अन्यथा इस भयंकर पाप के लिए इस धरती के साथ-साथ नरक में भी भयंकर दंड भोगना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ना ना भूलें: जानिए पाप कितने प्रकार के होते हैं ?
इस पोस्ट के विषय में अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में प्रकट करें और यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। हम से जुड़े रहने के लिए हमें फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, और टि्वटर पर फॉलो करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।