दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं दुनिया के सबसे visionary innovator और Apple Inc के co-founder स्टीव जॉब्स के बारे में। जिनके बारे में कहा जाता है कि इनके जैसा passionate entrepreneur धरती पर आज तक पैदा नहीं हुआ।
Table of Contents
Table of Contents
स्टीव जॉब्स बायोग्राफी इन हिंदी
स्टीव जॉब्स उस शख्स का नाम है। जिसने एप्पल कंपनी की स्थापना करके टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्रांति ला दी। यह स्टीव जॉब्स की ही मेहनत और लगन का कमाल है कि Apple आज एक fruit के रूप में कम और smartphone के रूप में ज्यादा प्रसिद्ध है। एप्पल कंपनी बेस्ट क्वालिटी प्रोड्क्ट के लिए जानी जाती है। और उसके प्रोडक्ट्स को यूज करना कई लोगों के लिए एक सपना होता है। आज की डेट में एप्पल दुनिया की most valuable कंपनीयों में से एक है। जिसका नेट वर्थ 300 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। और इसका श्रेय काफी हद तक स्टीव जॉब्स को जाता है। फॉर्च्यून मैगजीन ने सन् 2007 में स्टीव जॉब्स को कारपोरेट जगत का सबसे पावरफुल पर्सन घोषित किया था। सफलता की मिसाल बन चुके स्टीव जॉब्स आज करोड़ों लोगों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनकी लोकप्रियता केवल अमेरिका तक ही सीमित नहीं है। बल्कि दुनिया भर के लाखों युवा उन्हें अपना आइडल मानते हैं। 24 फरवरी 1955 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में जन्में स्टीव जॉब्स का शुरुआती जीवन बेहद गरीबी में गुजरा था। एक समय ऐसा था जब उन्हें तीन टाईम का भोजन भी ठीक से नसीब नहीं होता था। वे भरपेट भोजन करने के लिए प्रत्येक रविवार 11 किलोमीटर पैदल चलकर हरे कृष्णा मंदिर के भंडारे में जाते थे। फीस के पैसे ना होने की वजह से उन्होंने कालेज से ड्राप आउट ले लिया था। फिर भी उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से ना केवल अपनी किस्मत बदली बल्कि पुरा इतिहास ही बदल दिया।
Steve jobs
स्टीव जॉब्स क्यों प्रसिद्ध थे?
स्टीव जॉब्स दुनिया के अकेले ऐसे पब्लिक पर्सन थे जिनकी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगता था। क्योंकि अमेरिका में नई गाड़ी का नंबर जारी करने में करीब 6 महीने लग जाते हैं। परन्तु वे 6 महीने से पहले ही नई गाड़ी ले लेते थे। सफलता की मिसाल बन चुके स्टीव जॉब्स आज करोड़ों लोगों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनकी लोकप्रियता केवल अमेरिका तक ही सीमित नहीं है। बल्कि दुनिया भर के लाखों युवा अपना आइडल मानते हैं। वे अपने ग्राहकों के लिए बेस्ट क्वालिटी प्रोडक्ट्स बनाने में इतने बिजी होते थे कि उन्होंने अपने हेल्थ का जरा भी ख्याल नहीं रहता था। जिसके परिणाम स्वरूप वे जल्द ही कई बीमारियों के शिकार हो गए और असमय ही काल के गाल में समा गए। आज स्टीव जॉब्स हमारे बीच नहीं है। उन्होंने 5 अक्टूबर 2011 को केवल 56 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन मरने से पहले वे ऐसी बात कह गए। जिसने लोगों के जिंदगी को देखने का नजरिया ही बदल दिया। आखिरी वक्त में स्टीव जॉब्स बेहद निराश और इमोशनल थे। जिंदगीभर लोगों के लिए प्रेरणा बने स्टीव जॉब्स के आखिरी शब्द भी काफी प्ररेणादायक थे। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।
स्टीव जॉब्स के आखिरी शब्द
एक समय था जब मैं कारपोरेट जगत की ऊंचाईयों को छू चुका था। लोगों की नजर में मेरी जिंदगी सफलता की एक बड़ी मिसाल बन चुकी थी। लेकिन आज खुद को बेहद बिमार और इस बिस्तर पर पड़ा हुआ देखकर मैं कुछ अजीब सा महसूस कर रहा हूं। पूरी जिंदगी मैंने कड़ी मेहनत की। लेकिन मैंने खुद के लिए समय निकालना जरूरी नहीं समझा। मुझे जब कामयाबी मिली तो बहुत गर्व महसूस हुआ। लेकिन आज मौत के इतने करीब पहुंच कर वह सारी उपलब्धियां फीकी लग रही है। आज मैं इस हाॅस्पिटल के अंधेरे कमरे में इन मशीनों से घिरा हुआ हूं। मैं मृत्यु के देवता को अपने बेहद करीब महसूस कर रहा हूं। आज मेरे मन में एक ही बात आ रही है कि इंसान को जब यह लगने लगे कि उसने अपने भविष्य के लिए पर्याप्त कमाई कर ली है। तो उसे खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए। उसे और पैसा कमाने की चाहत ना रखते हुए। खुद की खुशी के लिए जीना शुरू कर देना चाहिए। उसे अपनी कोई पुरानी चाहत पूरी करनी चाहिए। बचपन का कोई अधूरा शौक, जवानी की कोई अधूरी ख्वाहिश या फिर ऐसा कुछ जो दिल को सुकून दे सके। उसे किसी ऐसे इंसान के साथ वक्त बिताना चाहिए। जो उसे खुशी दे सके। क्योंकि जो पैसा हम सारी जिंदगी कमाते हैं उसे हम साथ नहीं ले जा सकते। अगर हम कुछ साथ ले जा सकते है तो वे है, जिंदगी की खूबसूरत यादें। वे यादें ही हमारी असली दौलत होती है। जिनके सहारे हम सुकून की मौत मर सकते हैं। वे यादें और उनसे जुड़ा प्यार ही वह चीज है जो करोड़ों मीलों का सफर करके हमारे साथ जा सकती है। जीवन के इस मोड़ पर आकर मैं बहुत कुछ महसूस कर सकता हूं। जीवन में अगर कोई सबसे महंगी वस्तु है, तो वह शायद डेथ बेड ही है। क्योंकि आप पैसा फेंक कर किसी को अपनी गाड़ी का ड्राइवर बना सकते हैं। जितनी मर्जी उतनी नौकर चाकर अपनी सेवा के लिए लगा सकते हैं। लेकिन इस डेथ बेड पर आने के बाद कोई दिल से आपको प्यार करे,आपकी सेवा करें यह चीज आप पैसे से नहीं खरीद सकते। आज मैं यह कह सकता हूं कि हम जीवन के किसी भी मोड़ पर क्यों ना हो। उसे अंत तक खुबसूरत बनाने के लिए हमें लोगों का सहारा चाहिए। पैसा हमें सब कुछ नहीं दे सकता। मेरी गुजारिश है आप सब से कि कृपया अपने परिवार से प्यार करें, उनके साथ वक्त बिताएं। खुद से प्यार करें और खुद के साथ भी समय बिताएं। कामयाबी और पैसे के पीछे भागने के लिए जीवन के इस बेशकीमती खजाने को बर्बाद ना होने दें।
Steve jobs
स्टीव जॉब्स की जीवनी
दोस्तों, स्टीव जॉब्स ने व्यापार जगत में भले अपार सफलता हासिल की। भले ही बेशुमार दौलत कमाई। परन्तु सफलता की इस दौड़ में वे जीवन की असली कमाई से वंचित रह गए। अपने काम में परफेक्शन को लेकर वे इतने सिरियस थे कि उन्होंने अपने हेल्थ का ख्याल भी नहीं रखना भी जरूरी नहीं समझा। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें पैनक्रियाटिक कैंसर की बीमारी हो गई। परन्तु अपने काम को लेकर भी इतने जुनूनी थे कि उन्होने अपनी बीमारी का इलाज भी ठीक से नहीं करवाया। अपने बिजी शेड्यूल की वजह से वे अपने पत्नी और बच्चों को भी समय नहीं दे पाते थे। उन्होंने कभी भी अपने लिए या अपनी खुशियों के लिए समय नहीं निकाला। उन्होंने अपनी जिंदगी को कभी इंजॉय नहीं किया। बस, सारी जिंदगी बस सफलता और उपलब्धि के पीछे भागते रहे। मरने से पहले उनके अफसोस भरे आखिरी शब्द यहीं बताते हैं कि दुनिया भर की तमाम सुख सुविधाएं और बेशुमार दौलत होते हुए भी उनके जीवन में एक खालीपन, एक अधूरापन था। उनके आखिरी शब्दों से हम सब को यहीं सीख मिलती है कि इंसान को केवल कामयाबी और पैसे के पीछे नहीं भागना चाहिए। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको ज्यादा मेहनत करने की कोई जरूरत नहीं है। या आपके जीवन में कामयाबी और पैसा का कोई महत्व नहीं है। बेशक है, लेकिन उसके साथ साथ आपको अपने, हेल्थ का, अपने रिश्तों का और अपनी खुशियों का भी ख्याल रखना चाहिए। आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी time spend करना चाहिए। उनके साथ छोटी छोटी खुशियां को enjoy करना चाहिए। याद रखिए, जीवन में अपनों के साथ बिताये गये पल और छोटी छोटी खुशियां ही आपकी असली दौलत होती है। जो आखिरी पलों में आपको सुकून का एहसास कराते है। आपको जिंदगी ऐसी जीनी चाहिए कि मरते वक्त आपको इस बात का अफ़सोस ना रहे कि आपने जिंदगी को जी भर कर नहीं जीया। आपको जिंदगी ऐसी जीनी चाहिए कि मरते वक्त आपके चेहरे पर एक सुकुन भरी मुस्कान हो।
तो दोस्तो, हम आशा करते हैं कि स्टीव जॉब्स के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी और आपको इनकी जिंदगी से कुछ सीखने को जरूर मिला होगा। आपको इस पोस्ट से क्या सीखने को मिला नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। और हां आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और युटयूब के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं।