मनुष्य को कैसा जीवन जीना चाहिए| zindagi jeene ka sahi tarika
how to live life in hindi
“जीवन एक कांटों भरा सफर है” मैंने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना है। वे कहते हैं कि इस सफर में केवल दुःख, दर्द, गम और परेशानियां ही परेशानियां हैं। लेकिन मेरा मानना है कि यह बात बिल्कुल ग़लत है। जिंदगी तो एक रंगोली है। जिसमें कुछ चटख रंग खुशियों के हैं, तो कुछ फीके रंग गम के है। कुछ गहरे रंग प्यार के है तो कुछ हल्कें रंग गिले- शिकवों के। मगर हर रंग खुबसूरत एहसासों और बेहतरीन अनुभवों से भरे हुए हैं। जिंदगी तो एक बहुत ही खूबसूरत सफर है। हां यह बात सच है कि यह सफर काफी उतार-चढ़ावों से भरा हुआ है। लेकिन यहीं उतार-चढ़ाव तो इस सफर को और भी खुबसूरत बनाते है। दरअसल लोग ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि अधिकांश लोग शायद जिंदगी जीने का सही तरीका ही नहीं जानते इसलिए आज इस आर्टिकल में हम बताने वाले है कि जिंदगी जीने का सही तरीका क्या है। और यदि आप आज इसे सीख गए तो यकीनन आपकी जिंदगी बेहद खूबसूरत होने वाली है।
एक आदर्श जीवन कैसा होना चाहिए
जीवन
ईश्वर द्वारा प्रदान की हुई एक बहुत ही खूबसूरत, अद्भुत और प्यारा उपहार है और आपको इसे और भी सुन्दर और भी प्यारी बनाने के लिए इस खुबसूरत दुनिया में भेजा गया है। आपको इस दुनिया में भेजा किसने है। इस सवाल का जवाब जीते-जी आज तक कोई मनुष्य नहीं जान पाया। इसलिए इन सवालों में उलझकर आपको अपना वक्त बर्बाद मत करने की जरूरत नहीं है। यदि आप जीवन को होशपूर्णक जीयेंगे तो आपको खुद-ब-खुद इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।
दोस्तों हम सब के पास एक सीमित समय होता है। और जितना भी होता है, कम ही होता है। इस दुनिया में इतना कुछ है, देखने के लिए, जानने के लिए, महसूस करने के लिए। कि आपके पास थोड़ा भी वक्त नहीं है बर्बाद करने के लिए। आपके पास संभावनाएं असीम है। आप चाहे कुछ भी कर सकते हैं, कुछ भी बन सकते हैं। आप चाहे तो इस दुनिया को भी बदल सकते हैं। इसलिए हर दिन कुछ नया सोचना, कुछ नया करना, कुछ नया सीखना। और यदि किसी काम को करने में कोई दुविधा महसूस हो तो याद रखना। किसी काम को ना करके पछताने से कहीं बेहतर है, उसे करके पछताना। क्योंकि यदि उस काम को करके आपको कुछ ना भी मिला तो तजुर्बा जरूर मिलेगा और बहुत ही कीमती होता है। हर चीज का तजुर्बा करना मगर कभी किसी चीज की आदत मत डालना। तजुर्बे आपको सही और गलत का फर्क करना सिखाएंगे। आपको गलतियां करने से बचाएंगे। मगर गलतियां करने से डरना मत क्योंकि गलतियां वही लोग करते हैं जो कुछ करते हैं।
और हां अगर कभी आपसे कोई गलती हो जाएं तो बैठ कर पछताना मत बल्कि अपनी गलतियों की जिम्मेदारी खुद लेना और उन्हें सुधारना। उसी प्रकार दुसरो की गलतियों को भी माफ करना और उन्हें भी सुधारने का मौका देना क्योंकि कोई भी आदमी जानबूझकर गलती नहीं करता और कोई भी जानबूझकर आपके साथ बुरा बर्ताव भी नहीं करता क्योंकि किसकी जिंदगी में क्या चल रहा है, यह कोई नहीं जानता। इसलिए सबको वही मौके देना जो आप खुद को देते हो। सबसे उतना ही प्यार करना जितना आप खुद से करते हो। सबकी इज्जत करना,सबकी मदद करना और सब से प्यार करना क्योंकि इस दुनिया में प्यार की बहुत कमी है और सबको इसकी बहुत जरूरत है। शायद आपको भी होगी।
और हां कभी भी किसी काम में संकोच मत करना। जब भी दिल करे दिल खोल के हंसना, दिल खोल के गाना और अगर कभी रोने का मन करे तो दिल खोल कर रोना। जैसे आप बचपन में रोते थे। अपने मन में हमेशा बचपना और मासुमियत जिंदा रखना क्योंकि जिस दिन ये बचपना गया, यह मासूमियत गई, समझो जिंदगी भी गयी। दोस्तों आप अपने भविष्य के बारे में भी सोचना मगर भविष्य की चिंता मत करना। अपने बीते दिनों को याद करना मगर उनमें खो मत जाना । जिंदगी में कभी अच्छे दिन आएंगे और कभी बुरे दिन भी। अच्छे दिनों में
धमंड मत करना और बुरे दिनों में निराश मत होना। क्योंकि जिंदगी में अच्छे बुरे दिन बदलते मौसम की तरह आते जाते रहते हैं।
दोस्तों जिंदगी में कभी सफलता भी मिलेगी और कभी असफलता भी। सफलताएं आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी और असफलताएं आपको और सीखने का मौका देगी। इसलिए असफलताओं से धबराना मत। उनसे सीखना और जीवन में आगे बढ़ते जाना, खुशियां बांटते जाना और कभी किसी को दुख मत देना। और दोस्तों एक बात हमेशा याद रखना कि आपको इस दुनिया में बस एक ही मकसद से भेजा गया है कि आप इस दुनिया को और भी बेहतर और भी सुंदर बना सकों।
बस यहीं है जीवन जीने का सही तरीका
दोस्तों यदि आपको विचार अच्छे लगे हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करें।आप चाहे तो हमें
फेसबुक, इंस्टाग्राम और
युटयूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।
धन्यवाद