inspirational holi messages in hindi|एक आदर्श होली कैसे मनाएं?
Happy holi |
2020 में होली कब है
होली का महत्व
होली कैसे मनाया जाता है
नशीली चीजों का सेवन करने से बचें
होली के दिन लोग अपने मित्रों और संबंधियों को अपने घर बुलाकर तरह-तरह के पाकवान खिलाते हैं। परंतु आजकल ज्यादातर लोग गांजा, भांग और शराब जैसी नशीली चीजों का सेवन करते और कराते हैं। जिसके परिणामस्वरूप कई बार लोगों की तबीयत खराब हो जाती है। कभी-कभी तो लोगों की जान तक चली जाती है। नशे की वजह से होली के रंग में भंग तो होता ही है, इसके साथ-साथ हमारे आपसी रिश्ते भी खराब हो जाते है। इसलिए हम
लोगों को ऐसी चीजों से बचना चाहिए।
होली का रूपांतरण
बदलते वक्त के साथ लोगों के होली खेलने का तरीका भी बदलता जा रहा है। पुराने समय में होली खेलने के पश्चात शाम को सभी ग्रामीण टोली बनाकर बारी-बारी से सबके घर जाते थे और ढोल बजा-बजाकर फगुआ और चैतावर गाते थे। जो बड़ा मनमोहक लगता था। लेकिन आजकल तो लोग कानफोड़ू डीजे पर अश्लील गाने बजा कर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं। हमें याद आता है वह दौर जब हम लोग अपने भाभीयों के साथ होली खेलने में शर्माते थे। इसलिए हम उनके सिर पर गुलाल लगाकर उनके पैर छूकर भाग लेते थे। आजकल तो लोग अपने मन में दुर्भावना और आंखों में कुदृष्टि लिए रिश्तों की मर्यादा को भूलकर भाभीयों और स्त्रियों के निजी अंगों को स्पर्श करने का प्रयास करते करते हैं। मेरे कहने का ये मतलब नहीं है कि सभी लोगों ऐसे ही हैंं परंतुु कुछ लोगों की ऐसी सोच इस पावन पर्व के पवित्रता पर सवाल खड़े करती है।
ऐसे मनाएं आदर्श होली
खैर अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो होली का त्यौहार निश्चित ही हमारे आपसी रिश्तो की दूरियों को भरने का काम करती है। होली केवल रंगो का त्यौहार नहीं है यह त्यौहार है प्यार और भाईचारे का। दरअसल होली का उद्देश्य ही है दिलों को जोड़ना बेरंग दिलों में खुशियों के रंग भरना। इसलिए आप भी सभी शिकवे गिले भूलकर होली खेलना और किसी के साथ कोई दुश्मनी हो तो उसे माफ करके उसको भी गले लगा लेना। और मेरी एक बात हमेशा याद रखना आप किसी को रंग लगाओ या ना लगाओ। किसी के बेरंग जिंदगी में खुशियों के रंग भरने का प्रयास जरूर करना। क्योंकि होली में बनावटी रंग लगाने से बेहतर है किसी के उदास जीवन में खुशियों के रंग जरूर भरना।
आपको इसे भी पढ़ना चाहिए-: हमेशा स्वस्थ कैसे रहें?
सावधानी से खेले होली
आखिर में हम आपसे यही कहना चाहेंगे कि अबकी बार आपको होली खेलना मगर सावधानी के साथ क्योंकि रंगों में खतरनाक रासायनिक मिश्रण होते हैं जो हमारे त्वचा और आंखों के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा नेचुरल गुलाल से होली खेलने की कोशिश करना चाहिए। ताकि रंगों को साफ करने में ज्यादा पानी बर्बाद ना हो और किसी को कोई नुकसान भी ना हो। होली खेलने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। और अपने बदन के रंगों साथ-साथ अपने मन के मैल को भी साफ कर दें। मगर ध्यान रहे आपके दिल पर जो प्यार और भाईचारे का रंग लगा है उसे कभी उतरने मत दिजियेगा।
आप सभी दोस्तों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं
हमें फॉलो करें-:👉फेसबुक, इंस्टाग्राम, युट्यूब