कामेच्छा को कंट्रोल करने के उपाय | how to control sexual feelings by vipassana meditation
नमस्कार दोस्तों मैं हूं दिनेश नीर और हमारे ब्लॉग वेबसाइट में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है।कुछ दिन पहले हमारे एक दोस्त का mail आया था कि सर yoga पर एक article लिखिए जो हमारे सेक्सुअल फिलिंग को कम करने में मददगार हो। तो इस आर्टिकल में हम आपको vipassana meditation के द्वारा अपने अंदर की कामवासना पर कंट्रोल करना सीखायेंगे। लेकिन उससे पहले हम आपको इससे जुड़ी कुछ बुनियादी बातें बताना चाहते हैं।
देखिए सबसे पहले तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि आपके अंदर सेक्सुअल फिलिंग होना कोई बुरी बात नहीं है। क्योंकि सेक्स भी हमारे जीवन का एक छोटा सा अंग है जो इस सृष्टि के जीवन चक्र को गतिशील बनाए रखने के लिए आवश्यक है। यह एक ईश्वर प्रदत्त प्राकृतिक प्रक्रिया है। और यह अपने मुल रुप में कोई समस्या पैदा नहीं करता। परंतु अगर ये हद से ज्यादा बढ़ जाए तो यह आपको अनैतिक और घृणित कुकर्मो के लिए प्रेरित कर सकता है।
दरअसल आजकल गलत लाईफ स्टाइल और खराब समाजिक वातावरण की वजह से हमारे अंदर की sexuality हद से ज्यादा बढ़ चुकी है और ये आप जानते ही हैं कि हर चीज की एक हद होती है और हद से ज्यादा कोई भी चीज अच्छी नहीं होती। परंतु आजकल तो मनुष्य जाति का संपूर्ण जीवन पुरी तरह से sex के ऊपर ही केंद्रित है। इसलिए आज यह एक प्रमुख समाजिक समस्या बन कर चुका है।
इसी समस्या से बचने के लिए प्राचीन काल में किशोर अवस्था शुरू होते ही बच्चों को नगर से दूर आश्रम में भेज दिया जाता था। जहां उन्हें योग्य और अनुभवी गुरूओं के द्वारा जीवन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण शिक्षाएं दी जाती थी। साथ ही योग और ध्यान आदि के द्वारा अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण करना सिखाया जाता था। इसके अलावा पुराने जमाने में बाल विवाह की प्रथा भी शायद इसी समस्या से बचने के लिए बनाई गई थी। इसलिए पहले ऐसी समस्याएं देखने को नहीं मिलती थी। शायद इसीलिए इस विषय पर ज्यादा पुस्तकें नहीं लिखी गई है। लेकिन आजकल गलत शिक्षा व्यवस्था और संस्कारों का कमी का वजह से sexuality एक समाजिक समस्या बन चुकी है।
इसे भी पढ़ें- हस्तमैथुन के फायदे और नुक़सान
हालांकि हमारे हिसाब से एक कोई बड़ी समस्या नहीं है। यदि आप विवेक और संयम से काम ले तो बड़े आराम से इसे नियंत्रित कर सकते हैं। परंतु अज्ञानता और धार्मिक अंधविश्वासों की वजह से जब आप अपनी कामवासना को जबरदस्ती दबाने की कोशिश करते है या इससे भागने की कोशिश करते हैं तब यह आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। इसलिए इस बात को ठीक से याद रख लें कि आप अपनी सेक्सुअल फिलिंग से भाग नहीं सकते। क्योंकि आपका मन एक छोटे बच्चे की तरह चंचल है। आप जिन विचारों से इसे हटाने की कोशिश करेंगे यह बार-बार वही जाएगा।
इसे भी पढ़ें- कामेच्छा कम करने के 5 सबसे प्रभावशाली उपाय
योग विज्ञान में कई तरह के ध्यान और आसन बताएं गए हैं जिनसे आप अपनी कामवासना पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। जैसे- विपश्यना मुलबंध, शांभवी मुद्रा, त्राटक क्रिया और प्राणायाम इत्यादि। लेकिन ये सभी आसन थोड़े कठिन और जोर अजमाइश वाले हैं। इसलिए हम आपको vipassana meditation करने की सलाह देते हैं। क्योंकि सबसे सरल और चमत्कारिक योग साधना है। और हम खुद भी इसे करते है इसलिए हम इसके परिणामों से परिचित हैं। इस योग साधना से आप अपनी सेक्सुअल फिलिंग को पुरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं। विपश्यना हमें काफी पसंद है क्योंकि यह जीवन की सच्चाई से भागना नहीं सिखाता बल्कि यह जीवन की वास्तविकता को स्वीकार करना सिखाता है।
Vipassana कैसे करें?
Vipassana करने के लिए किसी स्वच्छ और शांत स्थान पर सुख आसन, अथवा सिद्ध आसन की मुद्रा में आंखें बंद करके सीधे बैठ जाएं। अब अपने सांसों को सामान्य रखते हुए अपने मन सहित पुरे शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ दें। अब आपके मन में विचारों के तुफ़ान उठने लगेगें। परंतु आपको उसे रोकना नहीं। अच्छे-बुरे चाहे जैसे भी विचार आएं उन्हें आने दें। कुछ देर के लिए इन्हें खुली छूट दे दे। ताकि आपके दिमाग का सारा कचरा बाहर निकल जाएं। आपको ना इन विचारों के लहर में बहना है और ना विचारों को रोकना है। बस किसी तीसरे पक्ष की भांति इन्हें चुपचाप देखते रहना है।
इसे भी पढ़ें- बलात्कार होने के 5 प्रमुख कारण
इसी प्रकार कम से कम 10 दिनों तक प्रतिदिन 10 से 20 मिनट तक आपको ऐसा करना है। कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि आप आपके विचार धीरे-धीरे शांत हो रहे हैं। आप महसूस करेंगे कि आपका दिमाग स्वच्छ और शांत हो रहा है। जब आपके मन में उठने वाले विचारों का तुफ़ान पुरी तरह से शांत हो जाएं। तो उसके पश्चात् अब आपको उसी मुद्रा में बैठकर अपनी आती-जाती सांसों पर घ्यान लगाना है। ध्यान रहे आपको ना सांस लेना है और ना छोड़ना हैं। सांस अंदर आ रही है,बाहर जा रही है। बिल्कुल सामान्य गति से। और आप दर्शक बने इसे देख रहे हैं।
Vipassana के फायदे
यदि आप नियमित रूप से केवल दस दिनों तक इसे करते रहे जो आपको अपने अंदर एक अद्भुत उर्जा का संचार होता महसूस होगा। आपको अपने अंदर एक अलग लेबल की खुशी और शांति महसूस होगी। जो आपने पहले कभी महसूस नहीं किया होगा। आपको ऐसा लगेगा जैसे आपको कोई बेशकीमती चीज मिल गई हो। जिसके आगे सभी संसारिक सुख फीके नजर आएंगे। और यदि आप इसे पुरे लगन और संकल्प के साथ करते रहे तो आपके लाइफस्टाइल में भी एक चमत्कारिक बदलाव आयेगा। आपकी सोच,आपकी समझ,आपकी आदतें सब कुछ अपने आप बदल जाएगी। तो आप पहले इसे करके देखें और फिर अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करें।
इसे भी पढ़ें- मेडिटेशन क्या है और इसे करने से क्या लाभ है?
दोस्तों यदि आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल है तो अपने सवाल नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर प्रकट करें। हम आपके सवालों का जवाब देने की पुरी कोशिश करेंगे और यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर करें। हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हमें Facebook, और Instagram जरूर फॉलो करें। आप हमारे YouTube channel पर जाकर हमारा motivational video भी देख सकते हैं।
धन्यवाद 🙏