असफलता की कारण 6 बुरी आदतें|6 bad habits reason of failures
Bad habits
दुनिया का हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है। हर व्यक्ति ये चाहता है कि उसके पास एक शानदार बंगला हो, एक शानदार गाड़ी हो, और उसके पास इतना पैसा हो कि उसे अपनी मनपसंद वस्तु को खरीदने के लिए सोचना ना पड़े। लेकिन दुख की बात यह है कि दुनिया के 90% लोग यही सोचते हैं, कि यह सब चीजें सबको अपनी अपनी किस्मत से मिलती है। इसलिए वे किस्तम के भरोसे बैठकर अपने खराब किस्मत का रोना रोते रहते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि दुनिया के जितने भी सफलतम और अमीर इंसान हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, संघर्ष, और काबिलियत के दम पर सफलता हासिल की हैं। दरअसल किसी भी इंसान की सफलता या असफलता के लिए उसकी 6 आदतें ही जिम्मेदार होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे वो कौन सी 6 आदतें होती हैं। जो किसी इंसान को सफल बनाती है या किसी इंसान को असफल बनाती है।
(1) खुद को अयोग्य समझना
दुनिया में ज्यादातर लोग इसी हीन भावना से ग्रस्त रहते हैं कि मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं, मेरे पास बिजनेस करने के लिए पैसे नहीं है या मुझ में कोई हुनर नहीं है, इसलिए मैं सफल नहीं हो सकता। अतः एक बात मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जीवन में सफल होने के लिए किसी उच्च शिक्षा का होना जरूरी नहीं है। क्योंकि दुनिया में ऐसे कई सफलतम लोग हैं। जिन्होंने स्कूल का मुंह भी नहीं देखा है और अगर ऐसा होता तो दुनिया के लाखों युवक-युवतियां उच्च शिक्षा ग्रहण करके बेरोजगार नहीं बैठे रहते। दूसरी बात अगर आपके पास यह बहाना है कि मेरे पास बिजनेस करने के लिए पैसे नहीं है, तो जान लीजिए रतन टाटा ने ₹20000 रुपयों से अपना बिजनेस शुरू किया था, और वह भी कर्ज लेकर। और आपके पास अगर कोई हुनर नहीं है तो आप अभी भी आराम से सीख सकते हैं। याद रखिए कोई भी इंसान कोई हुनर अपने मां-बाप के पेट से सीख कर नहीं आता। आप सीखना चाहें तो Google या YouTube वीडियो देखकर भी कोई हुनर सीख सकते हैं।
(2) अपनी किस्मत को दोष देना
असफल लोगों में ये बुरी आदत होती है कि जब वह असफल होते हैं, तो कहते हैं कि मेरी तो किस्मत ही खराब है या मेरी किस्मत ही साथ नहीं दे रही है।जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं होता। क्योंकि दुनिया में कोई भी ऐसा सफल इंसान नहीं है जो अपने जीवन में असफल ना हुआ हो। फर्क सिर्फ इतना है कि सफल लोग अपनी असफलता की जिम्मेदारी खुद लेते हैं और अपनी गलतियों से सीख कर पुनः प्रयास करते हैं। और असफल लोग अपनी किस्मत को कोसते रह जाते हैं। एक बात हमेशा याद रखना – इंसान अगर ठान ले तो अपनी किस्मत को भी बदल सकता है।
(3) समय को बर्बाद करना
सफल लोग हमेशा वक्त की कद्र करना जानते हैं। उनका सुबह से शाम तक हर मिनट सुनियोजित होता है, कि कब क्या करना है। उनके जीवन में अनुशासन होता है। मगर असफल लोग अपनी जिंदगी का 80% समय देर तक सोने में, टीवी देखने में, दोस्तों के साथ गप्पे मारने में, स्मार्टफोन पर गेम खेलने में या गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में बर्बाद कर देते हैं। यहां मेरे कहने का तात्पर्य यह नहीं है कि ये सब चीजें गलत हैं लेकिन ये गलत आदत तब हो जाती है।जब लोग इन पर जरूरत से ज्यादा समय खर्च करने लगते हैं। सफल लोग खाली समय में अच्छी-अच्छी ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ते हैं और असफल लोग अपने खाली समय में फेसबुक या व्हाट्सएप पर व्यस्त रहते हैं या मूवी देखते हैं।
(4) अपने काम के प्रति ईमानदार ना होना
सफल लोग हमेशा अपना काम ईमानदारी से करते हैं। वे अपनी जिम्मेदारी को महसूस करते हैं। वे जो भी काम करते हैं पूरे लगन से करते हैं। असफल लोग अपने काम के प्रति लापरवाह होते हैं। वे हर काम को टालने का बहाना ढूंढते रहते हैं। इस तरह उनका काम वक्त पर पूरा नहीं हो पाता और वे पीछे रह जाते हैं।
(5 ) रिस्क लेने से डरना
सफल लोग अपने जीवन में रिस्क लेने से नहीं डरते। वे हमेशा किसी भी काम को करने के लिए तैयार रहते हैं। और असफल लोग फेलियर के डर से अपना काम शुरू ही नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें डर लगता है कि वह कहीं फेल ना हो जाए। सफल लोग अपने जीवन में हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं, और असफल लोग चुनौतियों से घबराकर पीछे हट जाते हैं।
(6) व्यवहार कुशल ना होना
सफल लोग व्यवहार कुशल होते हैं। वे सब से हमेशा प्यार से बातें करते हैं वे जल्दी किसी पर गुस्सा नहीं होते। उन्हें अपने पद या प्रतिष्ठा का घमंड नहीं होता। इसलिए बहुत जल्दी सबके बीच में लोकप्रिय हो जाते हैं। इस तरह उनका एक मजबूत नेटवर्क बन जाता है। मगर असफल लोग अक्सर लोगों के साथ बुरा बर्ताव करते देखे जाते हैं। वे बिना किसी मतलब के छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। जिससे समाज और लोगों के बीच में उनकी गलत छवि बन जाती है। जिनका उनके कार्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और वे असफल हो जाते हैं।
दोस्तों यहीं वो 6 आदतें हैं जो किसी व्यक्ति को सफल या असफल बनाती है इसलिए अगर आप सफल होना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इन आदतों को छोड़ दें।और आपके अंदर इनमें से कौन सी बुरी आदत है, कमेंट करके जरूर बताएं और यह भी बताएं कि आप उसे कब छोड़ रहे हैं।
आप चाहे तो हमें Facebook,Instagram और Twitter पर भी फॉलो कर सकते हैं क्योंकि हम वहां भी मोटिवेशनल बातें पोस्ट करते रहते हैं। आप चाहे तो इस आर्टिकल का वीडियो हमारे YouTube channel पर जाकर देख सकते हैं।