दुख के ये 5 फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे, how to face sadness.

दुख के 5 बेहतरीन फायदे |jivan mein dukh ke 5 fayde

5 benefits of sadness, 5 benefits of an unhappiness
Benefits of sadness compose

जब किसी इंसान के जीवन में कोई मुसीबत आती है या कोई परेशानी आती है, जिसके कारण उस इंसान को मानसिक या शारीरिक तकलीफ होती है तो उसे दुख कहते हैं। दुख कई प्रकार होते हैं, जैसे अन्न-धन के अभाव का दुख, किसी शारीरिक और मानसिक रोग का दुख, बिगड़ते रिश्तो का दुख, या किसी सपने के टूटने का दुख। इस प्रकार आपके जीवन में और भी कई प्रकार के दुख हो सकते हैं। कभी-कभी इंसान दुखों की वजह से इतना टूट जाता है कि उसके मन में आत्महत्या का ख्याल भी आने लगता है। दुख ऐसा बुरा अनुभव है जिसे हर इंसान दूर रहना चाहता है, परंतु ये भी जीवन की सच्चाई है कि इंसान चाहे कितना भी बचने की कोशिश कर ले लेकिन उसे एक ना एक दिन दुःख के अनुभव से गुजरना ही पड़ता है । वास्तव में हमारे जीवन में दुख का उतना ही महत्व है जितना सुख का, इसलिए जिस तरह हम सुख का स्वागत करते हैं। उसी तरह दुख का भी स्वागत करना चाहिए, क्योंकि दुख के भी कई सारे फायदे होते हैं। दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको दुख के 5 ऐसे फायदे बताएंगे कि आज से आप दुख में घबराने के बजाय मुस्कुराते हुए जिंदगी गुजारेंगे। तो चलिए अब जानते हैं कि दुख के कौन-कौन से फायदे होते है।

अच्छे लोगों के साथ हमेशा बुरा क्यों होता है ?

(1) दुख आपको मजबूत बनाता है

दुख जब भी आता है आपको पहले से ज्यादा मजबूत और बेहतर बना कर जाता है। दुख में आपको चाहे कितना भी दर्द हो मगर जब आप उस दर्द को बर्दाश्त कर लेते हैं तो आप पहले से भी ज्यादा मजबूत और बेहतर बन जाते हैं। सच कहूं तो बिना दुख के कोई भी इंसान मजबूत बन ही नहीं सकता। उदाहरण के लिए जैसे बिना आग में जले सोना शुद्ध नहीं होता, भट्ठी में तपे बिना लोहा औजार नहीं बनता, बिना दर्द सहे कोई बॉडी बिल्डर या धावक नहीं बन सकता। उसी तरह बिना दर्द सहे, बिना दुख सहे इंसान सही मायने में इंसान नहीं बन सकता। जैसे फसल को पकने के लिए कड़ी धूप की जरूरत होती है, वैसे ही मनुष्य को भी के लिए दुख की जरूरत होती है।

(2) दुख आपको लोगों की पहचान कराता है

दुख आपको रिश्तो की पहचान कराता है। क्योंकि वैसे कहने को तो दुनिया में सभी अपने होते हैं परंतु जब आपके जीवन में कोई दुख आता है तभी पता चलता है कि कौन अपना है और कौन पराया। क्योंकि आपके जीवन में कोई लोग ऐसे होते हैं जो केवल नाम के रिश्तेदार या हितैषी होते हैं, जो केवल अपने मतलब के लिए आपसे जुड़े होते हैं। अब जरा सोचिए अगर आपके जीवन में दुख नहीं आएगा तो क्या आप ऐसे लोगों की पहचान कर पाएंगे।

(3) दुख आपको अनुभवी बनाता है

दुःख आपको अनुभवी बनाता है क्योंकि आपने तो सुना भी होगा कि जब तक किसी इंसान को ठोकर नहीं लगती, वह चलने का सलीका नहीं सीख सकता। इसलिए जब दुख आपको ठोकर मारती है तभी आप चिंतन करते हैं कि आप से कहां, कैसे, किस तरह गलती हुई है। जिसके परिणामस्वरूप आपको दुख मिला है और फिर आपको दुख के कारणों का पता चलता है और आप अपनी गलतियों को सुधार करते हैं। इस तरह आप भविष्य में इस तरह के दुख से बचने के लिए सचेत हो जाते हैं। यानी एक तरह से दुख आपको जीना सिखाती है।

(4) धर्म व अध्यात्म की तरफ ले जाती है दुःख

दुख आपको धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ लेकर जाती है जो कि मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। क्योंकि आजकल लोग सुख में ईश्वर को भूल जाते हैं परंतु दुख में ही लोग ईश्वर को याद करते हैं। और एक इंसान के लिए इससे ज्यादा अच्छी बात क्या हो सकती है, कि वह हमेशा ईश्वर को याद करता रहे। दुख का सबसे बड़ा लाभ यह है कि दुख में अहंकार का नाश हो जाता है जो कि इंसान के पतन का सबसे बड़ा कारण होता है। और सबसे बेहतरीन बात ईश्वर दुख उसी को देते हैं जो ईश्वर को प्रिय होते हैं। ईश्वर आपके सुख में आपके साथ रहे या ना रहें आपके दुख में हमेशा आपके साथ रहते हैं। इस तरह आप क‌ई तरह की बुराईयों से बच जाते हैं।

(5) दुख सफलता के लिए प्रेरित करता है
जब आपके जीवन में दुख आता है तो आप उस दुख से बचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उस दुख से बचने के लिए संघर्ष करते हैं ताकि आप उस दुख से बाहर निकल सके। दुख से बाहर निकलने की छटपटाहट में आपके अंदर जोश और जुनून पैदा होता है और जुनून आपको लगातार मेहनत करने की ताकत देता है। लगातार मेहनत करने से आपके अंदर आत्मविश्वास पैदा होता है और आत्मविश्वास आपको सफलता के शिखर पर लेकर जाता है।आप इतिहास के पन्नों को खोल कर देख लीजिए जिसने अपने जीवन में जितना ज्यादा दुःख सहा है वह उतना ही ज्यादा सफल हुआ है। यानी जितना बड़ा दुख उतनी बड़ी सफलता। इस तरह दुख से आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। अतः आप दुख में घबराने के बजाय दुख का मुस्कुराकर स्वागत करें क्योंकि आपके जीवन में दुख का होना जरूरी है।
आपको इसे भी पढ़ना चाहिए :
दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अगर आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हमें Facebook, Instagram, और YouTube पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment