जिंदगी में हमेशा खुश रहने के लिए 10 बेहतरीन उपाय

जीवन में हमेशा खुश कैसे रहें| hamesha khush kaise rahe

Hamesha khush kaise rahe, how to be happy in Hindi
 happiness

How to be happy in life

दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जब देखो तब रोते ही रहते हैं। उनको जिंदगी से हमेशा शिकायत ही रहती है। ऐसा लगता है जैसे सारी दुनिया में सबसे ज्यादा  दुःख  सबसे ज्यादा परेशानियां उन्हीं को है। ऐसे लोग हमेशा नेगेटिव ही सोचते हैं। पॉजिटिव तो कभी सोचते ही नहीं है इसलिए ऐसे लोग हमेशा उदास ही रहते हैं कभी भी खुश नहीं रहते। ऐसे लोग कभी संतुष्ट भी नहीं रहते क्योंकि इनको हर चीज में कमी ही नजर आती है अगर इनका वह चले तो यह ताजमहल में भी कमी निकाल दे। तो आज हम इस पोस्ट में इसी बात पर चर्चा करेंगे कि वे कौन-कौन से कारण है। जिनकी वजह से कुछ लोग हमेशा उदास  और दुखी रहते है और हम आपको कुछ ऐसे उपाय भी बताएंगे। जिनको अपनाकर आप अपने जिंदगी मे हमेशा खुश रह सकते हैं। लेकिन उससे  हम आपको उदाहरण के तौर पर एक दुखी व्यक्ति की एक छोटी सी कहानी बताते हैं।
इसे भी पढ़ें:मनुष्य जीवन का उद्देश्य क्या होना चाहिए

प्रेरणादायक लघु कथा|motivational short story in hindi

एक बार एक दुखी व्यक्ति अपने जीवन के दुखों से परेशान होकर महात्मा बुद्ध के पास गया और उनके कदमों में गिरकर बोला -हे महात्मन’ मैं अपनी जिंदगी की समस्याओं से तंग आ गया हूं। एक समस्या निपटाता हूं तो दूसरी समस्या आ जाती है, दूसरी को निपटाना हूं तो तीसरी समस्या खड़ी हो जाती है।  मैं तो बिल्कुल परेशान हो चुका हूं। मैंने सुना है कि आप महाज्ञानी और ईश्वर के परम भक्त हैं इसलिए मैं आपके पास आया हूं।अब आप ही कोई ऐसा उपाय बताईए। जिससे मेरी सारी समस्याएं बिल्कुल समाप्त हो जाए। महात्मा बुद्ध बोले- ठीक है ‌उपाय तो मैं बता दूंगा, परंतु अभी नहीं कल बताऊंगा। मगर इसके लिए तुम्हें मेरा एक काम करना होगा। तुम्हें आज रात मेरे ऊंटों के बसेरे में पहरा देना होगा और जब सभी ऊंट बैठ जाए तो तुम भी सो जाना। मगर ध्यान रहे जब तक एक भी ऊंट खड़ा रहे सोना मत। वह व्यक्ति बोला- ठीक है। फिर वह व्यक्ति वहां से चला गया। दूसरे दिन सुबह जब वह व्यक्ति महात्मा बुद्ध के पास आया तो महात्मा बुद्ध उसकी लाल-लाल आंखें देखकर बोले- लगता है तुम रात भर सोए नहीं हो। वह व्यक्ति बोला- हां महात्मन’ मैं रात भर सो नहीं पाया क्योंकि वहां तो सैकड़ों ऊंट थे। एक उंट बैठता तो दूसरा खड़ा हो जाता, दूसरा बैठता तो तीसरा खड़ा हो जाता। रात भर में कभी भी सभी उंट एक साथ बैठे ही नहीं इसलिए मैं रात भर जागता रहा। महात्मा बुद्ध बोले- बिल्कुल इसी तरह हमारी जिंदगी है। जिंदगी की समस्याएं कभी खत्म नहीं होती होगी क्योंकि समस्याएं हमारी जिंदगी के महत्त्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए अगर तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना चाहते हो तो‌ तुम्हें इन समस्याओं में ही खुश रहना होगा क्योंकि फूलों का राजा गुलाब भी कांटो के बीच ही खिलता है।  जैसे कमल का फूल कीचड़ में खिलता है उसी तरह तुम्हें भी समस्याओं के बीच में ही खुश रहना सीखना होगा। धैर्य और संतोष के साथ जिंदगी जीना सीखना होगा। तभी तुम अपनी जिंदगी में खुश रह पाओगे।

खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए

दोस्तों धन कमाने के लिए हम तरह-तरह की कलााएं सीखते हैं, कई तरह के हुनर सीखते हैं फिहम जिंदगी जीने का हुनर क्यों नही सीखते जो कि जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। याद रखना जिंदगी जीना भी एक कला है। जिंदगी में वहीं इंसान खुश रह सकता है जो यह कला जानता हो। वही व्यक्ति जिंदगी के हर पल का आनंद ले सकता है क्योंकि वह जानता है कि दुनिया में कोई भी चीज परफेक्ट नहीं है। हर इंसान में हर चीज में कुछ ना कुछ कमी जरूर है। इस दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जिनके पैर नहीं है, किसी के हाथ नहीं है, किसी की आंखें नहीं है, कोई सुन नहीं सकता तो कोई बोल नहीं सकता। किसी के पास दो वक्त के लिए भोजन में नहीं है तोतो किसी के पास भोजन करने के लिए वक्त ही नहीं है। अगर आपके पास इनमें से कुछ भी है, तो समझ लीजिए कि आप कम से कम इन सब लोगों से तो बेहतर है।हमेशा खुश रहने वाले लोग जानते है कि संघर्ष का नाम ही जिंदगी इसलिए वे समस्याओं से विचलित नहीं होते। वे समस्याओं में भी खुश रहने का कोई ना कोई तरीका ढूंढ ही लेते है।
दोस्तों जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है कि कब क्या से क्या हो जाए। किसी को कुछ पता नहीं है कि उसका आने वाला पल कैसा होगा। ना जाने कौन सा दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। तो क्या आप चाहते हैं कि आपका आखिरी वक्त रोते हुए बीते। आपका आखिरी समय चिंता करते हुए बीते। एक बात हमेशा याद रखना। अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो दुनिया का कोई भी दुख आपको ज्यादा देर तक दुखी नहीं रख सकता। दुनिया की कोई भी ताकत आपको खुश रहने से नहीं रोक सकती।
अब हम आपको जीवन में हमेशा खुश रहने के लिए नीचे 10 टिप्स बता रहे हैं। आप इन्हें अपनी जिंदगी में अपनाकर हमेशा खुश रह सकते हैं।

hamesha khush kaise rahe, how to be happy in life
Unhappiness

बुरी यादों को भूलना सीखें

(1) प्रत्येक मनुष्य के जीवन से अच्छी और बुरी यादें जुड़ी रहती है। मनुष्य का स्वभाव है कि वह अच्छी यादों को तो भूल जाता है लेकिन अतीत की बुरी यादों को भूल नहीं पाता जो उसके दुख का कारण बनती है। अपने प्रियजनों से जुदाई, किसी के द्वारा किया गया बुरा बर्ताव,अतीत का गुजरा हुआ बुरा वक्त,या अपने साथ किए गए धोखे को लोग जिंदगी भर याद रखते हैं। जबकि हमें ये समझना चाहिए कि जो बीत गया सो बीत गया। अब उसे बार-बार याद करने से कोई लाभ नहीं है इसलिए जो बीत गया उसे ईश्वर की मर्जी समझ कर स्वीकार कर लेना चाहिए।

खूबसूरत पलों को याद करें

जिंदगी में जब भी मन उदास हो आप अपने अतीत की खूबसूरत पलों को याद कीजिए। जैसे कोई बचपन की शरारत, दोस्तों-यारों के साथ की गई मस्ती, किसी के साथ बिताया हुआ कोई खूबसूरत पल, या किसी मूवी के मनोरंजक सीन
को याद कीजिए। आपके उदास चेहरे पर खुद-ब-खुद मुस्कान आ जाएगी।

हमेशा अपने दिल की सुने

आजकल के प्रतिस्पर्धा के दौर में लोगों ने अपने दिल की आवाज को कहीं गुम दिया है। आजकल अधिकांश लोग किसी काम को मजबूरी में कर रहे हैं क्योंकि उन्हें उस काम से पैसा मिलता है। पुछो तो कहते हैं कि क्या करें मजबूरी है। दरअसल समझौता हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। याद रखें मज़बूरी में आप जिंदगी को बिता सकते हैं। जिंदगी को जी नहीं सकते सलिए जीवन में कोभी निर्णय लेने से पहले पने दिल की आवाज जरूसुनें। वरना चाहें कितने भी कामयाब हो जाएं, आपको आत्मसंतुष्टि नहीं मिल पाएगी।

किसी से उम्मीद ना रखें

अगर आप जीवन में हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो दुसरो से उम्मीद रखना छोड़ दें क्योंकि हर बार आपकी उम्मीदों पर हर कोई खरा नहीं उतर सकता और उम्मीदें जब टूटती है तो क्रोंध, घृणा, ईष्र्या, दुःख और अविश्वास का माहौल उत्पन्न होता है। जो आपके जीवन में दुख और निराशा भर देता है। इसलिए लोगों से उम्मीदें करना छोड़ दें और खुद पर विश्वास करें।

हमेशा खुशियां बांटे

आपने भी सुना होगा की खुशियां बांटने से बढ़ती है। तो अगर आप भी हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो आज से ही खुशियां बांटना शुरू कीजिए। लोगों की मदद कीजिए उनके जीवन में खुशियों के रंग भरिए। इससे आपको अंदर से  खुशी तो मिलेगी ही उसके साथ आपको लोगों की दुआएं और ईश्वर का आशीर्वाद भी मिलेगा। याद रखें आप दुनिया को जो भी देते हैं वह दुगुनी होकर आपको रिटर्न मिलती है।

 नजरअंदाज करना सीखें

दुनिया में हर प्रकार के लोग रहते हैं अच्छे भी और बुरे भी । अच्छे लोग खुशी देते हैं और बुरे लोग आपको अनुभव। कुछ लोग ऐसे होते हैं बात भी बात हर किसी की निंदा करते रहते हैं। दरअसल यह लोग मानसिक विकृति के शिकार होते हैं। वे चाहते हैं कि जैसे वे खुश नहीं है वैसे और कोई भी खुश ना रहें, इसलिए हर समय नकारात्मक बातें करते रहते हैं। ऐसे लोगों से उलझने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करना चाहिए।

 अपनी तुलना दूसरों से ना करें

कहा जाता है कि इंसान अपने दुखों से इतना दुखी नहीं होता जितना कि वह दुसरो के सुखों को देख कर होता है। जो लोग हमेशा दुसरों से अपनी तुलना करते हैं। इसलिए वे हमेशा दुखी रहते हैं। ऐसे लोग केवल अपना ही नहीं बल्कि ईश्वर का भी अपमान करते हैं। क्योंकि ईश्वर ने हर इंसान को अलग अलग गुणों से अलंकृत किया है। अतः पको अपनी तुलना किसी र से करने के बजाय अपनी खुबियों को पहचान कर, उसे विकसित कर खुद को बेहतर बनाना चाहिए।

लोगों में अच्छाइयां ढूंढे

हर समय हर किसी में बुराई ढूंढने के बजाय लोगों में अच्छाई ढूंढे क्योंकि हर बार हर इंसान उतना बुरा भी नहीं होता जितना हम समझते हैं। वक्त या परिस्थिति की वजह से कोई हमें इंसान बुरा लगता है परंतु यह भी हो सकता है कि आज जो इंसान आपको बुरा लग रहा हो कल वह आपको अच्छा लगने लगे। किसी में बुराई ढूंढते समय याद रखें की बुराइयां आप में भी है। इसलिए जैसे आप खुद की गलती को माफ कर देते हैं। इसी तरह दूसरों की गलती को भी गलती समझे और उन्हें माफ कर दें। अगर किसी व्यक्ति में कुछ बुराई है तो कुछ अच्छाई भी है इसलिए लोगों में बुराईयां ढूंढने से बेहतर है कि हम लोगों में अच्छाई ढूंढे। तभी आप हमेशा खुश रह पाएंगे।

खुद की केयर करें

भौतिक सुखों के संसाधन जुटाने में इंसान इतना मशगूल हो गया है कि वह खुद का ख्याल रखना भी भूल गया है। ना वक्त पर खाना और ना  वक्त पर सोना। बस हर घड़ी पैसा पैसा पैसा। इंसान पहले तो पैसा कमाने के लिए अपना स्वास्थ्य खो जाता है और फिर उसी स्वास्थ्य को वापस पाने के लिए अपने पैसे खो देता है। इस तरह इंसान अपना स्वास्थ्य पैसा और खुशी तीनों खो देता है। इसलिए पैसा कमाने के साथ-साथ अपना ख्याल भी ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए कहा जाता है ‘ health is wealth’ यानी स्वास्थ ही धन है। जीवन में हमेशा खुश रहने के लिए आपका निरोग रहना सबसे जरूरी है।

 मनोरंजन भी जरूरी है

जीवन एक सफर है और उस सफर में चलते-चलते कभी-कभी इंसान ऊब जाता है इसलिए डेली रूटीन से बाहर निकलकर कभी-कभी मनोरंजन भी कर लेना बुरा नहीं है। जब भी आपको जीवन में नीरसता का एहसास हो तो समझ लीजिए कि आपके मन को रंजन की जरूरत है। तब आप सभी काम भुल कर थोड़ा मनोरंजन करें । अपना पसंदीदा संगीत सुनें, कोई मुवी देखें, प्रियजनों के साथ कुछ वक्त बिताए, कुदरत के साथ वक्त बिताएं,या अपनी किसी शौक को पूरा करें।
Hamesha khush kaise rahe, how to be happy in hindi
Always be happy
इसे भी पढ़ें: दुःख के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे
उम्मीद है हमारे विचारों से आपको जीवन में खुश रहने के लिए प्रेरणा जरूर मिलेगी और आप जीवन में हमेशा खुश रहने की कोशिश करेंगे। आपको हमारा विचार कैसा लगा नीचे कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।और अगर हमारा विचार अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों में भी शेयर करें ताकि वह भी इससे कुछ फायदा उठा सकें। आप हमारे साथ Facebook ,Instagram ,Twitter ,Pinterest ,और YouTube  के माध्यम सेेे जुड़ सकतें हैं।

4 thoughts on “जिंदगी में हमेशा खुश रहने के लिए 10 बेहतरीन उपाय”

Leave a Comment