जीवन में कुछ ऐसे कार्य होते हैं। जिन्हें हम प्रतिदिन नियमित रूप से बार-बार करते हैं। दैनिक जीवन में किए जाने वाले कार्यो के पुनरावृत्ति धीरे-धीरे हमारी आदत बन जाती है। हमारे पूरे जीवन की रूपरेखा इन्हीं आदतों के द्वारा तय होती है। आदतें दो प्रकार की होती है- अच्छी आदतें यानी good habits और बूरी आदतें यानी bad habits. बूरी आदतें हमारे जीवन को गलत दिशा की ओर ले जाती है और अच्छी आदतें हमारे हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ-साथ हमारी पर्सनालिटी को भी विकसित करती हैं। अतः एक सफल, सुखी और संतुष्ट जीवन के लिए हमें अपने जीवन में अच्छी आदतों को जरूर शामिल करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपके साथ 30 good habits in hindi शेयर करने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
good habits in hindi
1. प्रतिदिन सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। कोशिश करें कि सुरज की पहली किरण निकलने से पहले ही आप बिस्तर छोड़ दें। सुबह के समय प्रदुषण का स्तर कम होता है और हवा में आक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इससे आपको दिनभर के कामों के लिए भी थोड़ा ज्यादा समय मिल जाएगा। एक और बात याद रखें- सुबह में जल्दी उठने के लिए रात में जल्दी सोना आवश्यक है।
2.सुबह उठने के बाद सबसे पहले 5 या 10 मिनट के लिए अपने सुविधा अनुसार वज्रासन, पद्मासन, सिद्धासन अथवा सुखासन लगा कर ध्यान पर जरूर बैठें। इससे आपके अंदर हैप्पीनेस आयेगी। आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।
3. शौचालय जाने से पहले 2 या 3 गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। पेट अच्छे से साफ होगा।
4.शौच करते समय बाएं पैर पर वज़न डालकर बैठने से पैखाना खुलकर आता है। शौच करने के बाद और भोजन करने से पहले साबुन से अच्छी तरह से हाथ जरूर धोएं।
5.सुबह की शुरुआत खाली पेट में चाय या काॅफी की डालने की जगह नारियल पानी अथवा गुनगुने पानी से करें। इससे आपका पेट साफ रहेगा और पाचनशक्ति भी बढ़ेगी।
6. शौच से निवृत्त होकर प्रतिदिन सुबह कम से कम 45 मिनट तक व्यायाम या योगासन जरूर करें। आप चाहे तो दौड़ भी लगा सकते हैं।
7. व्यायाम करने के एक से डेढ़ घंटे के बाद सुबह का नाश्ता ना भूलें। सुबह के 7 से 9 बजे के बीच ब्रेकफास्ट के लिए सही समय है।
8. कोशिश करें कि सुबह का नाश्ता नैचुरल और पौष्टिक हो। सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज और फलों को जरूर शामिल करें। फलों को अच्छी तरह से धो कर ही खाएं।
9. सुबह के ब्रेकफास्ट और दोपहर के लंच के बीच कम-से-कम 4 धंटे का अंतर ज़रूर होना चाहिए। दोपहर के भोजन में हरी सब्जियां और सलाद जरूर शामिल करें।
10. भोजन के 20 मिनट पहले और डेढ़ घंटे बाद ही पानी पीना पाचन क्रिया के लिए लाभदायक है। भोजन करते समय बीच-बीच में ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए।
11. तनाव, चिंता या जल्दबाजी में भोजन नहीं करना चाहिए। भोजन को आराम से खूब चबा चबाकर खाना चाहिए।
12. जूठा, ठंडा या बासी भोजन आपके शरीर के लिए विष के समान है।
13. टेबल या बिस्तर की जगह, जमीन पर पालथी मारकर भोजन करना करें तो अति उत्तम है।
14. भोजन में तामसिक भोज्यपदार्थ जैसे- ज्यादा नमक, ज्यादा चीनी, खटाई, मांसाहार, अधिक मिर्च मसालेदार और तली-भुनी चीजों का कम से कम प्रयोग करें।