Republic day 2023-रोंगटे खड़ी कर देने वाला देश भक्ति भाषण

Desh bhakti ki paribhasha

Desh bhakti bhashan, desh bhakti speech in hindi
Desh bhakti speech
 
देशभक्ति की परिभाषा क्या है ? देशभक्ति की परिभाषा है अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर तन मन और धन से अपने देश के प्रति समर्पित होना। हमारी फौज तो सीमा पर अपना कर्तव्य निभा रही है मगर हमारा युवा वर्ग फेसबुक, टिक टॉक, वीडियो गेम और गर्लफ्रेंड के प्यार में डूबा हुआ है। कहा जाता है कि किसी देश का भविष्य उस देश के युवाओं के हाथ में होता है। मगर हमारा युवा वर्ग ऐसे ही अपने कर्तव्य से विमुख होता रहा तो फिर हमारे देश का क्या होगा।

Desh bhakti shayari

किसी को लगता है हिंदू खतरे में है,
किसी को लगता है मुसलमान खतरे में है।
जाति-धर्म का चश्मा उतार कर देखो,
यारों हमारा पूरा हिंदुस्तान खतरे में है।
 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Desh bhakti quotes

आजकल हमारा देश बड़े ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हर जगह धर्म और जाति के नाम पर दंगे फसाद हो रहे हैं। हर जगह धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एक तो हमारा देश पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में हमारा देश इतने सारे नुकसान की भरपाई कैसे कर पाएगा। दोस्तों इस समय हमारे देश को युवाओं की जरूरत है, इसलिए हमारे देश के युवाओंं का का फर्ज बनता है कि देश केे प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें। वरना हमारा देश फिर से गुलाम बन जाएगा। क्या आप भूल गए हैं कि हमारे देश को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी,चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, खुदीराम बोस, और सुभाष चंद्र बोस जैसे लाखों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। जरा सोचिए क्या वे भी आजकल के युवाओं की तरह सिर्फ अपने प्यार और अपने परिवार के बारे में सोचते तो क्या हमारा देश आजाद होता। हमारेेे देश में अधिकतर लोग झूठे देश प्रेम का दिखाना करते हैं। जिनको देशभक्ति की परिभाषा भी नहीं मालूम वो खुद को देश प्रेमी बता रहे हैं,इसलिए आज मैं उनके झूठे देश प्रेम की पोल खोलना चाहता हूं।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
Desh bhakti bhashan

दोस्तों हमारा भारत देश एक स्वतंत्र देश है इसलिए स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और एक आजाद देश के नागरिक होने के नाते हर नागरिक को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है इसलिए आज मैं गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने दिल की बात कहना चाहता हूं। और आज मैं कुछ कड़वी बातें कहने वाला हूं, इसलिए अगर आपको बुरा लगे तो मैं माफी चाहता हूं। वैसे मेरा उद्देश्य आपके दिल को चोट पहुंचाना नहीं है, मैं तो केवल आपके अंदर के इंडियन को जगाना चाहता हूं। तो चलिए आगे बढ़ते हैं।

Desh bhakti speech
 दोस्तों हम सब एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं। इसलिए हमें पूरी आजादी है कि हम जहां चाहे जब चाहे धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। जब चाहे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जहां चाहे वहां गंदगी फैला सकते हैं। सड़क पर जैसे चाहे गाड़ी चला सकते हैं। जब चाहे ट्रैफिक रूल तोड़ सकते हैं। हमें पूरी आजादी है कि हम जब चाहे जहां चाहे किसी लड़की से छेड़खानी कर सकते हैं। हम कोई भी अपराध कर सकते हैं। क्योंकि हम एक आजाद देश के नागरिक हैं, और हमारा कानून भी हमारी आजादी को समझता है। इसलिए हमारा कानून भी हर अपराधी को कानून से बचने के पर्याप्त मौके देता है, ताकि वह सजा से बच सके। हम जानते हैं कि आजादी हमें मुफ्त में नहीं मिली है इसके लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया है।

Desh bhakti speech in hindi

इसलिए हम अपनी आजादी का पूरा फायदा उठाते हैं। सड़क पर अपने घर का नाला बहाते हैं। पान मसाला खाकर कहीं भी थूक देते हैं। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हैं। और टैक्स तो ऐसे चुराते हैं कि किसी को पता भी नहीं चलता। हम भारतीय नागरिक उसूलों के बड़े पक्के  होते हैं, इसलिए बिना गिफ्ट के ना कोई काम करते हैं ना कराते हैं। लोग भले ही इसे घूस कहते हैं, लेकिन हम तो इसे गिफ्ट ही कहते हैं।

और हां यह मत समझना कि हम देशभक्त नहीं हैं। देशभक्ति की भावना हमारे अंदर कूट-कूट कर भरी हुई है। तभी तो सिनेमा घर में राष्ट्रगान के वक्त जो खड़ा नहीं होता उसे कुट देते हैं। हम इतने बड़े देशभक्त हैं कि दंगा फसाद करते हैं तो भी बंदे मातरम बोलते हैं। हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा झंडा फहराते हैं। उसके बाद शराब पीते हैं और खूब मस्ती करते हैं। फेसबुक और व्हाट्सएप पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो शेयर करते हैं। इतने पक्के देशभक्त हैं इंडिया के मैच हारने के बाद पड़ोसी की टीवी भी तोड़ देते हैं। इससे बड़ा देशभक्ति का सुबूत और क्या हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: बलात्कार होने के 5 सबसे बड़े कारण

Kya yahi desh bhakti hai

आखिर में एक बात आप सब से पूछना चाहता हूं कि क्या यह देशभक्ति है तो फिर देशद्रोह क्या है ? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। हमारी आर्टिकल ने आपके दिल को छुआ है तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी भावना जरुर प्रकट करें। हमसे जुड़ने के लिए हमें फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और हमारी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

आप सभी को गणतंत्र दिवस 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं
 

1 thought on “Republic day 2023-रोंगटे खड़ी कर देने वाला देश भक्ति भाषण”

Leave a Comment