ब्रेकअप के बाद कैसे खुद को कैसे संभालें
प्यार एक ऐसा एहसास है, जो दिल को आनंद से भर देता है, लेकिन आजकल ऐसा क्यों हो रहा है कि यही प्यार लोगों को सबसे ज्यादा दुख देता है सबसे ज्यादा दर्द देता है।
आजकल प्यार अंधा नहीं है वह सुंदरता, धन दौलत, पैसा, हैसियत, सब देखता है।
क्या आप इतने कमजोर हो कि आपको जीने के लिए किसी के सहारे की जरूरत है।अपने खुशी की चाबी दूसरों के हाथ में क्यों दे दिया है आपने।
प्यार अगर हद से ज्यादा हो तो कमजोरी बन जाता है।
प्यार का रिश्ता कांच से भी नाजुक होता है जरा सा जोर से पकड़ो तो वह टूट जाता है।
वैसे भी गलती उसकी नहीं है, गलती तो आपकी है जो आपने उसे हद से ज्यादा अहमियत दे दी थी। कभी-कभी किसी को हद से ज्यादा अहमियत देना भी उसे बोझ लगने लगता है ।
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप किसी के पिछे इतना पागल हो जाते हैं,कि सामने वाला आप पर तरस खाकर आपका प्रेम स्वीकार कर लेता है। परंतु वह प्यार नही समझौता होता है, जो बाद में टुट जाता है।
खैर जो भी हो अब तो आप समझ जाओ कि उसे आप से प्यार नहीं है। जिसे आपकी कोई कदर ही नही है उसके लिए रोने से क्या होगा। जिसे आपके आंसुओं से कोई फर्क ही नहीं पड़ता उसके लिए आंसु बहाने से क्या फायदा। ऐसे कब तक खुद को दुःख देते रहोगे। बस बहुत हो गया। अब उसे भूल जाओ क्योंकि अब वह कभी वापस नहीं आएगा।
How to move on breakup pain
किसी एक के चले जाने से ये दुनिया खत्म नहीं हो जाती।
तो उठो और आज से एक नई जिंदगी की शुरुआत करो। अपने चेहरे की उदासी हटाओ। जरा फिर से मुस्कुराओ। जरा अपने घर से बाहर निकल कर देखो। आज भी यह दुनिया उतनी ही खूबसूरत है जितनी पहले थी। देखो आज भी फूल खिल रहे हैं। आज भी पक्षी चहचहा रहे हैं।आज भी सूरज निकल रहा है। तुम्हारे आसपास कितने प्यारे लोग हैं,जो तुम्हें हमेशा खुश देखना चाहते हैं। अब बस आखिरी बार उसे याद करो और कहों कि अब आजाद हो तुम। तुम्हारा दिल एकदम हल्का हो जाएगा।
* जिंदगी में एक बात याद रखना, किसी से ऐसा प्यार मत करना कि आपको किसी से अपने प्यार की भीख मांगने पड़े।