padhai kaise kare| students के लिए 5 effective study tips

Padhai kaise kare' study tips for students

Study tips in hindi

दोस्तों क्या आपका मन पढ़ाई में नहीं लगता? क्या आपको study के time नींद आने लगती है? क्या आप study से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं? क्या आपको पढ़ा हुआ lesson याद नहीं रहता? क्या आप अपने study पर focus नहीं कर पा रहे हैं? तो चिंता मत किजिए इस पोस्ट में हम आपके सभी problem का solution लेकर आए हैं।आज हम आपके study के लिए 5 effective tips लेकर आएं हैं। अगर आप इसके according पढ़ाई करेंगे तो आपको किसी भी exam में यकीनन बहुत अच्छे result देखने को मिलेंगे।

 

how to study with concentration

 

1. पढ़ाई में मन कैसे लगाएं

देखिए पढ़ाई में मन ना लगने के कई छोटे-छोटे कारण हो सकते है- जैसे- परिवारिक समस्याएं , आर्थिक अभाव, प्रेम संबंधों में से जुड़ीं समस्याएं, आत्मविश्वास की कमी, रिश्तो से जुड़ी समस्याएं, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, पढ़ाई में कमजोर होना इत्यादि। लेकिन सबसे बड़ा कारण है, जीवन का लक्ष्य निर्धारण नहीं होना। यानी आपके जीवन की दिशा तय नहीं है,आपका कोई लक्ष्य नहीं है,आपका कोई सपना नहीं है,या आप अपने जीवन के प्रति गंभीर नहीं है।
आपने सुना होगा कि जरूरत इंसान से कोई भी काम करवा लेती है चाहे वह उसे करना चाहे या ना चाहे। अर्थात जब आपको भुख नही होती तब आपको खाने का दिल नहीं करता लेकिन अगर आपको जोर से भुख लगी हो तो भोजन के लिए आप कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए जब आपका मन पढ़ाई में ना लगे तो खुद से ये सवाल करें
क्या आपके जीवन का कोई लक्ष्य है? क्या आप अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं? पढ़ाई आपके लिए क्यों जरूरी है ? और देखें की आपके क्या जवाब मिलता है। अगर आपको सच में पढ़ाई की जरूरत है तो आपके लिए जीवन की छोटी-छोटी परेशानियां कोई मायने नहीं रखती। फिर आपकी आलस, नींद,भुख,प्यास सब गायब हो जायेगी और आपके अंदर पढ़ाई की भुख जग जाएगी।  इसके बाद जब भी आपका study Motivation कम हो।
आप अपने जीवन के बुरे दिनों को जानबूझकर याद करना। जब किसी ने आपको छोटा समझ आपका अपमान किया हो। जब पैसे की कमी की वजह से आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा हो। और आंखें बंद देखना अपने मां-बाप की आंखों के उन बुझते चिरागों को जो आपके सुनहरे भविष्य के ख्वाब देखते-देखते बुझने को हैं। उसके उपरांत भी तुम्हारे अंदर आग ना लगे तो समझ लेना की तुम्हें पढ़ने की कोई जरूरत नहीं है। फिर तुम पढ़ाई-लिखाई छोड़ कर जो मर्जी करे कर लेना। परंतु इतना याद रखना की आज के दौर में बिना education के किसी भी field में success हासिल करना मुमकिन नहीं है। और आज के दौर में एक successful व्यक्ति ही सुखी और खुशहाल जीवन जी सकता है।
इसे बाद में पढ़ें-: सफलता कैसे प्राप्त करें

2. Study time में नींद क्यों आने लगती हैं?

ऐसा almost सभी students के साथ होता है कि थोड़ी ही देर पढ़ने के बाद उन्हें नींद आने लगती है। ऐसा कभी मेरे साथ भी होता था और शायद आपके साथ भी होता होगा। इस परिस्थिति में आप गिल्टी फील करने लगते हैं। लेकिन यहां आपको समझने की जरूरत है की नींद आना कोई बुरी बात नहीं है बल्कि बहुत अच्छी बात है। क्योंकि दुनिया में करोड़ों लोग अनिद्रा  के शिकार हैं और सोने के लिए नींद की गोलियां खाते हैं। आपको नींद आती है तो इसका मतलब है कि आप स्वस्थ और निरोग है। लेकिन ज्यादा नींद आना इस बात का संकेत है कि आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं ले रहे हैं और आपके बाडी को नींद की जरूरत है। इसलिए रोजाना भरपूर नींद लें अन्यथा आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अनियमित दिनचर्या की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। क्योंकि हर इंसान की डेली रूटीन अलग अलग होती है।
कोई रात में पढ़ना पसंद करता है तो कोई सुबह में तो कोई दोपहर में। जैसे मुझे 3 बजे सुबह में उठकर पढ़ना पसंद है। तो आप भी एक बार अपना रूटीन चेकअप करके पढ़ने का टाईम टेबल बनाएं। देखें की आपके लिए बेस्ट टाईम क्या है और अपने बेस्ट टाइम में ही पढ़ने के लिए बैठे।  लेकिन इतना याद रखें कि जब भी आपको नींद आने लगे आप तुरंत सो जाएं और जब भी नींद खुले तुरंत पढ़ने बैठ जाएं। क्योंकि सोने के तुरंत बाद आपका माइंड सबसे ज्यादा सक्रिय रहता है। इस बात को  दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने साबित किया है। हां यदि आपको लगता है कि आप जब भी पढ़ने बैठते हैं तो नींद आने लगती हैं तो आप इन बातों पर ध्यान दें।
  • कभी भी बिस्तर पर लेट कर पढ़ाई ना करें खासकर उस वक्त जब आप के आस पास कोई सो रहा हो।
  • पढ़ते वक्त कोशिश करें कि आपकी कमर सीधी रहे क्योंकि गलत पोजीशन में बैठने से सुस्ती आना स्वभाविक है। इसलिए आप चेयर और टेबल पर बैठकर पढ़ें तो बहुत अच्छा रहेगा।
  • कभी कभी खराब health की वजह से बीपी लो हो जाती है जिसके कारण हमेशा नींद आती रहती है तो अगर ऐसा है तो आपको एक बार अपना मेडिकल चेकअप करा लेना चाहिए।

इसे बाद में पढ़ें-: इन तीन चीजों के बगैर आपकी सफलता अधूरी है

3. पढ़ाई से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं ?

देखिए लागातार ज्यादा देर तक पढ़ते रहने से आपके दिमाग और मांसपेशियों में थकान भर जाती है इसलिए आप बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। इसके बाद भी यदि आप केवल पढ़ाई के घंटे बढ़ाने के लिए बैठे रहते हैं तो केवल आपका समय बर्बाद होता है। इसलिए study के बीच में बार-बार ब्रेक लेने की जरूरत है। अर्थात  25 मिनट लगातार पूरे focus के साथ पढ़ना है और उसके बाद 5 मिनट का full break ब्रेक लेना है।
इस तरह आपको एक बार में अधिकतम चार बार ऐसा करना हैं। अर्थात आपको एक बार में 100 मिनट से ज्यादा नहीं पढ़ना चाहिए उसमें से भी हर 25 मिनट में 5 मिनट का ब्रेक जरूर लेना चाहिए।  इस तरह आप स्टडी से बोर नहीं होंगे और आपकी याददाश्त भी पहले से बेहतर हो जाएगी।
Study की इस technique का नाम Pomodoro technique है और दुनिया में लाखों लोग अलार्म लगा कर pomodoro करते हैं।

4. सही तरीके से पढ़ाई कैसे करें?

अधिकांश स्टुडेंट्स को यह शिकायत  रहती है कि वे पढ़ा हुआ lasson बहुत जल्दी भूल जाते हैं। इस समस्या का मुख्य कारण है गलत तरीके से पढ़ाई करना।
आमतौर पर देखा जाता कि students lasson को रट-रट कर याद करते हैं। जो पढ़ने का काफी पुराना तरीका है। लेकिन अगर आप इस तरह से पढ़ाई करते हैं तो आपको lesson याद तो हो जाएंगा लेकिन आप कुछ दिनों बाद उसे भुल जाएंगे। इसलिए मैं हमेशा कहता हूं कि पाठ को रटें नहीं बल्कि उसे समझें। उसके साथ भावनात्मक रूप से जुड़े तभी आप उसे समझ पायेंगे।  विज्ञान के एक नये रिसर्च के अनुसार human माइंड को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह visual images को ज्यादा तेजी से स्टोर करता है। याद कीजिए जब आप कोई movie देखते हैं तो आपके दिमाग में उसका एक एक सीन कैसे घुमता है, कैसे उस movie का एक एक किरदार आपके दिमाग में बैठ जाता है।
ठीक उसी तरह आपको अपने lasson को visualize करना चाहिए। आपको अपने lasson की स्टोरी बनाकर उसे अपने emotions के साथ जोड़ना चाहिए। इसके लिए आप जो भी lasson पढ़ें उसे sumerise करके अलग अलग notes बना लें और नियमित अंतराल पर उसे खोल कर देखते रहे क्योंकि जब आप खुद पढ़े हुए lesson की  summary लिखते हैं तो वह आपके भीतर पुरी तरह समा जाता है। और अगर आप कभी कभार उस नोट्स पर एक नजर भी मार ले तो वह आप के दिमाग पर पुरी तरह से छप जाता है।
 

5. Study में focus नहीं बन पाता।

बहुत से students को सिर्फ इसलिए failure  का सामना करना पड़ता है क्योंकि वे पढ़ाई में ज्यादा देर तक ध्यान ही नहीं लगा पाते। जिसके कारण बहुत से intelligent student भी अच्छा marks  नहीं ला पाते क्योंकि वे ज्यादा देर तक एक जगह टिक कर नहीं पढ़ पाते। तो आपको लगता है कि आपमें भी focus की कमी है तो इन तरीकों से आप अपने result में जबरदस्त सुधार ला सकते हैं।
दोस्तों कई स्टूडेंट्स की आदत होती है कि वह स्टडी के टाइम में भी मोबाइल अपने साथ रखते हैं और बीच-बीच में अपना मोबाइल चेक करते रहते हैं। लेकिन आप खुद सोचिए कि स्टडी के बीच में आप बार-बार WhatsApp और  Facebook देखेंगे  और लोगों को reply भी देंगे तो focus कैसे बनेगा। इस तरह तो हर काम को करने में कई गुना समय लगेगा और गलतियां भी होगी। इसलिए यदि आपको बड़ा बनना है पढ़ाई में exam में topper बनना है तो study के बीच में social media के प्रयोग से बचना होगा।
  • इसमें आपकी मदद के लिए Play store पर ढेर सारे app है जो दिखाते हैं कि आप कितनी देर सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं उसमें से कई ऐप ऐसे हैं जिनमें आप अलग-अलग सोशल मीडिया का टाइम सेट कर सकते हैं वह टाइम पुरा होते ही सोशल मीडिया को बंद कर देंगे और अगले दिन तक शुरू ही नहीं करने देंगे। शुरुआत में थोड़ी मुश्किल होगी लेकिन आपका सोशल मीडिया का टाइम कम होता जाएगा।
  • अगर हो सके तो स्टडी के लिए ऐसी जगह का चयन करें जहां पर टेलिविजन इत्यादि का शोर बिल्कुल ना हो।
  •  focus को बढ़ाने के लिए आप  मेडिटेशन भी कर सकते हैं मेडिटेशन focus बढ़ाने में काफी  मददगार होता है।

हमेेशा याद रखें दोस्तों जिंदगी में पढ़ाई के साथ-साथ किसी भी काम में success  होने के लिए focus  बहुत जरूरी है। जिसने अपने काम में full focus लगा दिया समझिए वह successful हो गया

दोस्तों अगर आपके मन में कोई प्रश्न हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। हम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे। और हां इस आर्टिकल को अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को शेयर करना ना भूलें।  आप चाहे तो हमारे साथ FacebookInstagram,Pinterest,Quora और YouTube channel के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं।

धन्यवाद 🙏

Leave a Comment